फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra Pillai: इंजीनियरिंग में पढ़ाई बाद चुना अभिनय, टीवी से बॉलीवुड तक में नाम कमा चुकी हैं सुचित्रा पिल्लई

Sat, 27 Aug 2022 10:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : social media
छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सुचित्रा ने न केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि वह मॉडल, एंकर, डबिंग आर्टिस्ट, थिएटर कलाकार और वीजे भी हैं। 27 अगस्त 1970 को जन्मी सुचित्रा पिल्लई ने अपने करियर में कई फिल्मों और सीरियल में काम किया है, इसके साथ ही वह ओटीटी पर भी डेब्यू कर  चुकी हैं। तो चलिए आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : social media
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद किया अभिनय का रुख
एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई को स्कूल टाइम से ही थिएटर में काफी रुचि थी लेकिन उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। हालांकि वह थिएटर से अपने प्रेम को नहीं छोड़ पाईं और पढ़ाई के बाद लंदन रवाना हो गई जहां पर वह बच्चों के थिएटर में शामिल हुईं। सुचित्रा ने अपने अभिनय की शुरुआत किसी हिंदी फिल्म से नहीं बल्कि एक फ्रांसीसी फिल्म 'ले प्रिक्स डी' से की थी।
विज्ञापन

3 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : social media
सुचित्रा ने मुंबई लौटने के बाद एक वीजे (वीडियो जॉकी) के रूप में नौकरी की। इस दौरान वह अपाचे इंडियन के एक म्यूजिक वीडियो और फिर बल्ली सागू के 'दिल चीज है क्या' में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने टेलीविजन की दुनिया में 'घर जमाई', 'हिप हिप हुर्रे', 'कोई दिल में है', 'बेइंतहा', 'एक श्रृंगार स्वाभिमान', जैसे सीरियल्स में दमदार किरदार अदा किए हैं, इसके अलावा साल 2008 में गेस्ट अपीरियंस के तौर पर उन्होंने बिग बॉस में भी उपस्थिति दर्ज करवाई।

4 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई अपने बॉलीवुड करियर में रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन से लेकर कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकारों संग स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। सुचित्रा ने फैशन, लागा चुनरी में दाग, फीतूर, प्यार के साइड इफेक्ट, सब कहते हैं मैं ठीक हूं, दिल चाहता है, जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : social media
ओटीटी पर भी कर चुकी हैं डेब्यू
एक्ट्रेस सुचित्रा अभिनय की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं और ओटीटी प्लेटफार्म पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने 2020 में बेताल (कमांडर त्यागी), 2020 में बेबाकी (दाना अलकाजी), 2021 में हेलो मिनी 2 में दमदार भूमिकाएं अदा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : Social Media
डेनमार्क के इंजीनियर संग की है शादी
एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने जीवन साथी के रूप में लार्स केजल्डसन को चुना। वह मूल रूप से डेनमार्क के रहने वाले हैं, दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और एक सफल कपल हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने अन्निका रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें