फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए अब ऋचा चड्ढा सहित इन अभिनेत्रियों का भी नाम घसीटा

Sun, 20 Sep 2020 03:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल घोष, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: iampayalghosh/ anuragkashyap10/ therichachadha
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों यौन शोषण करने का आरोप झेल रहे हैं। उन पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कई खुलासे भी किए हैं। इतना ही नहीं पायल घोष ने अपनी बात रखने के लिए ऋचा चड्ढा सहित कई अभिनेत्रियों के नाम का भी जिक्र किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
पायल घोष ने मीडिया के सामने आकर अनुराग कश्यप पर कई आरोप लगाते हैं। उन्होंने निर्देशक के घर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे अनुराग कश्यप ने लगातार दो बार अपने घर बुलाया था। पहले दिन सब ठीक था, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने गलत हरकत की जोकि बिल्कुल भी सामान्य नहीं थी।' इसके बाद पायल घोष ने कई अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्डा - फोटो : Instagram: therichachadha
पायरल घोष ने कहा, 'अनुराग कश्यप ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जैसे ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल मेरे साथ कंफर्टेबल हैं।' इसके अलावा पायल घोष ने अनुराग कश्यप के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। बता दें कि 19 सितंबर को पायल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। 

4 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
रविवार को पायल घोष मीडिया का सामने आईं और बताया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें असहज महसूस करवाया। अभिनेत्री ने कहा, 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया। जो भी हुआ था, मुझे बुरा लगा वैसा होना नहीं चाहिए क्योंकि ना तो मैं उनके साथ काम कर रही थी, ना ही उनसे कोई जान पहचान है और ना ही हम दोस्त थे। हम बस मिले थे। कोई तुम्हारे पास काम के लिए आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि हर कोई उन सब चीजों के लिए तैयार है। उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया।' 


पढ़ें: मौत से एक हफ्ते पहले सुशांत ने बैंक से निकाले थे इतने लाख रुपये, इन सब चीजों पर किए थे खर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें