फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra: शादी के बाद पति शेखर कपूर के कहने पर सुचित्रा ने छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- तलाक के बाद करना पड़ा संघर्ष

Sun, 16 Jul 2023 05:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media
अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पूर्व पति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ शादी टूटने के बारे में बात की थी। सुचित्रा ने शेखर के साथ शादी करने के बाद से फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दिया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शादी के बाद शेखर ने उन्हें अभिनय करने से मना किया था। पति से अलग होने के बाद जब सुचित्रा ने दोबारा अभिनय में वापसी की थी तो उन्हें पितृसत्तात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media
सुचित्रा ने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए अपने परिवार के साथ काफी समय तक संघर्ष किया था। दरअसल, उनके परिवार के लोग उनके इस फैसले के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए संघर्ष किया और अभिनय में करियर बनाने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया, लेकिन शेखर के साथ शादी के बाद उन्हें दोबारा उन्हीं परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शेखर उनका समर्थन नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमेशा से वह एक विद्रोही रही हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के फैसले के खिलाफ में कदम उठाए, लेकिन अपने पति के कहने पर उन्होंने अभिनय से किनारा कर लिया। अब उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है।

South Actress:  फैंस की दीवानगी! साउथ के इन सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं फैंस, हो चुका दुग्ध अभिषेक

 
विज्ञापन

3 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुचित्रा ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे मन में प्यार के बारे में बस यही जुनूनी, पागलपन भरा विचार था, इसलिए जब मेरे पति ने कहा कि अभिनय मत करो तो मैंने कहा ठीक है। यह इतना महत्वपूर्ण नहीं था। ऐसा नहीं है कि किसी ने मेरे सिर पर बंदूक रख दी और कहा कि तुम यह नहीं कर सकतीं। मैं अपनी दुनिया में थी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैं तो यही चाहती थी। मैं शादी करना चाहती थी, मैं बच्चे चाहती थी और मैं एक परिवार चाहती थी।''

Badshah: बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' पर की बात, बताया कैसे टूटा बैंड, कहा- हनी ने सिर्फ अपने करियर पर दिया ध्यान

4 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुचित्रा ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने शेखर की फिल्मों में अभिनय क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे इतने चालाक हैं, ये निर्देशक लोग, इसीलिए वे नहीं चाहते कि उनकी पत्नियां अभिनय करें, क्योंकि वे सभी निर्देशक चालाक होते हैं।

Jawan: इस वजह से विजय सेतुपति ने साइन की थी शाहरुख खान की फिल्म जवान, अभिनेता के खुलासे ने किया दंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर से अलग होने के बाद सुचित्रा ने एक्टिंग में वापसी करने का फैसला किया। उस समय वह अपने प्रति लोगों के रवैये से निराश थी। उन्होंने कहा, ''मेरी शादी टूट रही थी, मैंने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे घर वापस जाकर अपनी जड़ें खोदनी होंगी। यह एक ऐसी पितृसत्तात्मक दुनिया है। सब पूछते रहे कि शेखर बुरा तो नहीं मानेंगे?, शेखर तुम्हें अभिनय करने देंगे? मैं उस रवैये से बहुत निराश थी।”

Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें