बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई (subhash ghai birthday) का आज जन्मदिन है। वे सोमवार को अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 जनवरी 1945 को नागपुर में जन्मे सुभाई घई ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय ऐसा था जब सुभाष घई के साथ काम करना हर फिल्मी सितारे का सपना हुआ करता था। सुभाष घई की चर्चित फिल्मों में कालीचरण, विश्वानाथ, कर्ज, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेस और ताल हैं।