फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराक्रम दिवसः पर्दे पर ये सितारे निभा चुके हैं सुभाष चंद्र बोस का किरदार, फिल्मों में दिखी थी नेताजी की जिंदगी की झलक

Sat, 23 Jan 2021 02:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : Netaji Research Bureau
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा....इस नारे से ही लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को तीव्र कर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में बड़ा योगदान था। 23 जनवरी 1897 को जन्मे सुभाष चंद्र बोस की इस साल 125वीं जयंती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर नेताजी का नाम अंकित जरुर है, लेकिन उन्हें वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वो हकदार थे। हालांकि उनकी शख्सियत को हिंदी सिनेमा ने कई बार पर्दे पर उतारने की कोशिश जरूर की। तो चलिए नेताजी की जयंती के मौके पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
bose dead or alive - फोटो : Twitter
बोस डेड/ अलाइव

साल 2012 में अनुज धर की किताब 'इंडियाज बिगेस्ट कवर अप' पर आधारित वेब सीरीज बोस डेड/ अलाइव को भी काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में राजकुमार राव ने नेताजी का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर थे हंसल मेहता और एकता कपूर ने इस सीरीज को बनाया था।
विज्ञापन

3 of 5
Netaji Subhas Chandra Bose: The Forgotten Hero - फोटो : social media
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो

इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है जो नेताजी पर बनी बेहद लोकप्रिय फिल्म है। इस फिल्म में सचिन खांडेकर ने नेताजी का किरदार निभाया था। उस वक्त यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें नेताजी के नजरिए से देश में आजादी की लड़ाई को दर्शाने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी खूब पसंद किया गया था।

4 of 5
गुमनामी - फोटो : social media
गुमनामी

बंगाली फिल्मों के मशहूर फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने साल 2019 में फिल्म 'गुमनामी' का निर्माण किया था। इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नेताजी के गुम हो जाने और उनके निधन को लेकर घिरे रहस्यों को सुलझाने और बताने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन अपने नाम को लेकर ये फिल्म काफी विवादों में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
subhash chandra bose the mystery, - फोटो : social media
सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री

सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्माण राइटर इकबाल मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में कई 3डी इफेक्ट्स डाले गए, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया। ये फिल्म साल 2016 में आई थी जिसमें नेताजी के जिंदगी के कई पहलू दिखाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें