फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण-नताशा की शादी से गायब रहेगा आधा बॉलीवुड, देखिए ‘बेस्ट 50’ में किन किन सितारों का लगा नंबर

Sat, 23 Jan 2021 02:21 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
वरुण, नताशा, शाहरुख, गौरी - फोटो : Instagram
युवा अभिनेता वरुण धवन की शादी उनकी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से होने जा रही है। शादी की तारीख भी तय है, जगह भी तय है और इसमें शामिल होने वाले मेहमानों की सूची भी लेकिन इस कोरोना काल में हो रही वरुण की शादी के गवाह वरुण के पिता डेविड धवन के बहुत से करीबी दोस्त नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण, नताशा - फोटो : Instagram
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी यानी रविवार को मुंबई के पास अलीबाग में स्थित एक होटल द मेंशन हाउस में सात फेरे लेंगे। साल 2021 की शुरूआत होने के कुछ ही दिनों बाद से हर दिन यह शादी चर्चाओं का विषय रही। शादी की तारीख, जगह और व्यवस्था के साथ लोग यह भी जानने के लिए उत्सुक रहे हैं कि आखिर शादी में शामिल कौन होने वाला है? एक इंटरव्यू के दौरान पहलाज निहलानी ने बता दिया कि डेविड धवन ने उन्हें निमंत्रण पत्र नहीं भेजा है। यह बात सभी के लिए चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन, गोविंदा के साथ डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, डेविड और पहलाज ने मिलकर 'आंखें', 'शोला और शबनम', 'आग का गोला', 'अंदाज', 'आंधियां' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन सभी फिल्मों का निर्देशन डेविड ने किया और निर्माता बने पहलाज निहलानी। एक साथ इतनी फिल्में करने के बावजूद डेविड ने पहलाज को निमंत्रण नहीं भेजा। इसके अलावा डेविड ने अभिनेता गोविंदा के साथ लगभग डेढ़ दर्जन फिल्में की हैं लेकिन वरुण की शादी में गोविंदा को आने के लिए भी निमंत्रण नहीं भेजा गया। डेविड की दोस्ती बोनी कपूर से भी काफी अच्छी है और इन दोनों के बच्चे भी आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं।

4 of 6
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
सूत्रों ने जानकारी दी है कि बोनी कपूर के परिवार से वरुण की शादी में अर्जुन कपूर शामिल होंगे, बोनी कपूर नहीं। अनिल कपूर के परिवार को भी बिल्कुल छोड़ दिया गया है और बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी का हिस्सा नहीं होगा। न डेविड धवन ने और न ही वरुण धवन ने, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, किसी को भी इस शादी में आने का न्योता नहीं दिया है। इन लोगों को शादी में न बुलाए जाने की वजह कोरोना वायरस और उस को ध्यान में रखकर लागू किए गए नियम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : फाइल
दरअसल शादी में लगभग 50 लोगों को ही शामिल होने की छूट दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे में शादी का हिस्सा सिर्फ वरुण और नताशा के परिवार के लोग ही होंगे। हालांकि ऐसा है नहीं। सूत्र बताते हैं कि परिवार के लोगों के अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्मकार करण जौहर, शशांक खेतान, अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान भी शादी के लिए आमंत्रित हैं। हालांकि, शाहरुख के शादी में शामिल होने की संभावना कम है क्योंकि वह फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे होंगे। इसके अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, वाशु भगनानी और रेमो डिसूजा भी इस शादी का हिस्सा होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Varun Dhawan and Natasha Dalal
बीते शुक्रवार को सुबह-सुबह वरुण और नताशा के परिवार के लोग अलीबाग के लिए रवाना हो गए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। जहां इन दोनों की शादी होनी है वहां पर देख रेख के मामले में बहुत सख्ती है। बताया जा रहा है कि वरुण ने अपने सभी स्टाफ सदस्यों से मोबाइल फोन और कैमरे का इस्तेमाल न करने के लिए कहा है। वह नहीं चाहते कि शादी स्थल से किसी भी तरह के फोटो और वीडियो लोगों के सामने आएं। 24 जनवरी को शादी करने के बाद वरुण और डेविड की मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन देने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें