फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 48: 'स्त्री 2' की कमाई पर नहीं लगा ब्रेक, 48वें दिन भी जुटाए लाखों रुपये

Tue, 01 Oct 2024 10:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने में सफल रही है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। साथ ही इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने सातवें हफ्ते में हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म की रिलीज को आज 48 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसकी आज की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

Big Cine Expo 2024: क्या फर्जी आंकड़ों के सहारे चल रहा बॉलीवुड?, सिने एक्सपो में गूंजा मुंबई का सबसे बड़ा सवाल

4 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही।

Sobhita Dhulipala: 'लव, सितारा' को मिली शानदार प्रतिक्रिया से गदगद हुईं शोभिता धुलिपाला, दर्शकों का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
48वें दिन (मंगलवार) को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 589.60 करोड़ रुपये हो गई है। 

Devara Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी ‘देवरा’ का नहीं चला जादू, जानें अब तक का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें