फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कम हुई 'स्त्री 2' की रफ्तार, जानें 19वें दिन का कारोबार

Mon, 02 Sep 2024 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 500 करोड़ी क्लब की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।  टिकट खिड़की पर कमाई के अब तक कई रिकॉर्ड बना चुकी यह फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि 19वें दिन फिल्म ने कैसा बिजनेस किया है। 
Varun Dhawan: वरुण की आगमी फिल्मों में दिखेगा रोमांस-थ्रिलर-एक्शन, कृति-कीर्ति और जान्हवी के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले अमर कौशिक अपनी इस सीक्वल फिल्म से देश के कोने-कोने में मशहूर हो चुके हैं। उनकी यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ डरा भी रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर की अदाकारी को लोग खासतौर पर पसंद कर रहे हैं। वहीं, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, आपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म के जरिए लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 291.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिग्गजों को हैरान दिया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 141.4 करोड़ रुपये बटोरकर बड़ा कारनामा कर दिखाया था। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। 

4 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16वें दिन फिल्म ने आठ करोड़ 50 लाख रुपये का करोबार किया। वहीं, 17वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर से जबर्दस्त उछाल नजर आया। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके अलावा स्त्री 2 ने 18वें दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन चार करोड़ 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 484.24 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताहांत तक यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
Siddique: यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता सिद्दीकी, अग्रिम जमानत की लगाई गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें