कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वह 'आदिपुरुष' में 'जानकी' के किरदार में नजर आई थीं। अब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कदम बढ़ा चुकी हैं। दरअसल, कृति अब अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। यह खुशखबरी कृति ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।