करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, अब तक उनकी सीरीज के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बेबो की सीरीज की कहानी जापानी नॉवल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है, जो कि एक लव स्टोरी है। इस सीरीज में करीना के साथ-साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी होंगे।