फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक चलाते हैं खुद का यूट्यूब चैनल, जानें क्या कुछ करते हैं शेयर

Thu, 20 Apr 2023 04:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। आइए जानते हैं कि ये सितारे कैसा कंटेंट पेश करते हैं, और इनके चैनल के कितने सब्सक्राइबर्स हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 10
यूट्यूब से जुडे सितारों के तार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ फैंस से जुड़ने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से जुड़ी डिटेल को साझा करने के लिए ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर बॉलीवुड सितारों का जलवा है। इतना ही नहीं इस इंडस्ट्री के कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं, जो खुद का यूट्यूब चलाते हैं और समय-समय पर फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि इन स्टार्स में किस-किस का नाम शामिल है-
विज्ञापन

2 of 10
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने हॉट मूव्स से तो फैंस के दिलों पर कहर ढाती ही हैं, साथ ही वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल पर नोरा डांस के साथ-साथ बीटीएस वीडियो भी साझा करती हैं, जिन्हें उनके फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। नोरा फतेही के यूट्यूब चैनल के 3.76 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन

3 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'गंगूबाई' आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 76.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिस पर उन्हें किचन डायरीज के साथ-साथ फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स के वीडियो और बीटीएस वीडियो को साझा करते देखा जाता है। आलिया भट्ट के यूट्यूब चैनल के 2.09 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

4 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिट और हिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस चैनल के जरिए उन्हें योगा को प्रमोट करते देखा जाता है। एक्ट्रेस फैंस को आसान आसन सिखाती हैं, साथ ही टेस्टी-हेल्दी रेसिपीज के वीडियो भी साझा करती हैं। यूट्यूब पर शिल्पा शेट्टी के चैनल के 3.13 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

KKBKKJ: फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज गिल का बड़ा खुलासा, बिग बॉस के घर में हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
विज्ञापन

5 of 10
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका से आकर मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को भी अपना यूट्यूब चैनल चलाना पसंद है। एक्ट्रेस सबसे ज्यादा यूट्यूब शॉर्ट्स शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस का काफी प्यार मिलता है। जैकलीन के यूट्यूब चैनल के 7 लाख 87 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन की याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को समन जारी
विज्ञापन

6 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने भी अपना यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है। इस चैनल पर माधुरी, योगा से लेकर संगीत और डांस तक के वीडियो साझा करती नजर आती हैं। माधुरी कभी टेस्टी खाना बनाती देखी जाती हैं। तो कभी पति श्रीराम नेने के साथ स्वास्थ पर चर्चा करती नजर आती हैं। यूट्यूब पर माधुरी दीक्षित के चैनल को 1.27 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब किया है। 

Jubilee Casting EXCLUSIVE: वामिका से पहले इस हीरोइन को मिला कोठेवाली के किरदार का ऑफर, शर्तों के चलते हुई बाहर
विज्ञापन

7 of 10
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन को फैंस से जुड़ने का बस बहाना चाहिए। एक्टर इंस्टाग्राम पर भी खुद के साथ-साथ ट्रेंड में चल रहे वीडियो को साझा कर सुर्खियों में रहते हैं। इंडस्ट्री के कूल एक्टर में गिने जाने वाले वरुण धवन भी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। एक्टर के यूट्यूब चैनल के 5.55 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

Marvel Studios: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 के रेड-कार्पेट पर सितारों का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

8 of 10
Kartik Aryan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'चॉकलेटी हीरो' कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्तिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने सितंबर, 2019 में अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल खोला, जिसके 8 लाख 6 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। 

9 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने साल 2018 में अपना यूट्यूब चैनल खोला था। एक्टर अपने चैनल पर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग के बीटीएस वीडियो और प्रमोशनल वीडियो को साझा करते रहते हैं। सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर 3.05 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। उनके इस चैनल से अब तक करीब 6.82 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल पर खुद से जुड़े खास वीडियो को साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें