फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debut: साउथ की रीमेक से सैफ अली खान के बेटे को लॉन्च करेंगे करण जौहर, इन स्टारकिड्स को भी कराया था डेब्यू

Tue, 31 May 2022 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इब्राहिम अली खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने हाल ही में बड़े धमाकेदार अंदाज में अपना 50वां जन्मदिन मनाया। करण एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सैफ और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के डेब्यू की जिम्मेदारी करण जौहर ने ले ली है। इब्राहिम दक्षिण की सुपरहिट फिल्म 'हृदयम' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस और स्टार स्टूडियोज मिलकर फिल्म का निर्माण करेगी। इस फिल्म का नाम  'हृदयम'  होगा। इब्राहिम अली खान के लिए करण जौहर परफेक्ट लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। करण को लगता है कि इब्राहिम पर ऐसा किरदार फिट बैठेगा, जो एक स्टूडेंट से एक परिपक्व इंसान बनने का सफर तय करता है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि करण जौहर किसी स्टारकिड को लॉन्च कर रहे हों। इससे पहले भी उन्होंने कई स्टारकिड्स को अपनी फिल्मों के जरिए डेब्यू कराया है।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और वरुण धवन
महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को करण जौहर ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। यह फिल्म वर्ष 2012 में आई थी। इस फिल्म से आलिया काफी सुर्खियों में आ गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब', 'राजी, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से खूब तारीफें लूटीं। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टिंग से पहले वरुण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'माय नेम इज खान' में करण जौहर के साथ काम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से इंडस्ट्री में दस्तक दी थी। जान्हवी कपूर ने वर्ष 2019 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे ईशान खट्टर को भी करण जौहर ने ही बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। वह जान्हवी कपूर के अपोजिट फिल्म 'धड़क' में नजर आए थे।

4 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
करण जौहर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी लॉन्च कर चुके हैं। अनन्या ने वर्ष 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे।
 
विज्ञापन

5 of 7
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म से शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा तीनों ही अपना बॉलीवुड में डब्यू करने जा रहे हैं। करण इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा को करने वाले थे लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करण इब्राहिम की बहन और अभिनेत्री सारा अली खान को भी लॉन्च करने वाले थे। बताया जाता है कि प्रोजेक्ट में देर होने के कारण वह सारा को लॉन्च नहीं कर पाए। इसके बाद अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के जरिए सारा को बॉलीवुड में लॉन्च किया। यह फिल्म 2018 में दर्शकों के बीच आई थी। आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े हैं। सैफ ने इंटरव्यू में कहा था कि इब्राहिम अपने पहले प्रोजेक्ट पर करण के साथ काम कर रहे हैं। वह करण को उनकी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्ट कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
आलोचना का सामना करना पड़ा
बॉलीवुड में स्टारकिड्स को डेब्यू कराने के मामले में करण जौहर का नाम मशहूर है। उन पर कई बार नेपोटिज्म के आरोप भी लगे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने आलिया भट्ट और वरुण धवन को लेकर कहा था, ' आलिया और वरुण इसलिए चुने गए, क्योंकि वे हमारी टीम को ऑडिशन देने आए लोगों में से हमें ज्यादा प्रतिभाशाली लगे। ऐसा नहीं है कि मैं उनके लिए कोई स्कूल चला रहा हूं। अगर इनके पास टैलेंट नहीं होगा तो इन्हें जनता स्वीकार नहीं करेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें