फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Khosla Birthday: अभिनेत्रियों के निर्देशक कहे जाते थे राज खोसला, फिल्मों में इन हीरोइनों को दिए दमदार रोल

Tue, 31 May 2022 02:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राज खोसला, साधना, मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब भी कभी महिलाओं के दमदार किरदारों की बात होती है तो राज खोसला को सबसे पहले याद किया जाता है। साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म वो कौन थी में राज ने अपनी हीरोइन साधना को इस तरह से पेश किया था कि साधना के फैंस उनकी असल इमेज को लेकर भ्रमित हो गए थे। राज खोसला अपनी फिल्मों में हीरोइनों के साथ आइकॉनिक सीन के लिए भी जाने जाते हैं। 1969 में आई फिल्म दो रास्ते का वो गाना याद है आपको जिसमें राजेश खन्ना और मुमताज भीगते हुए डांस कर रहे थे, जिसके बोल थे 'छुप गए सारे नजारे' इसके सीन को फिल्माने की कल्पना राज खोसला की ही थी। राज ने अपनी फिल्मों में हीरोइनों को बहुत दमदार रोल दिए। आइये उनके बारे में जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
वहीदा रहमान
वहीदा रहमान
राज खोसला द्वारा निर्देशित फिल्म सीआईडी से वहीदा रहमान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। सीआईडी राज खोसला की दूसरी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
साधना - फोटो : सोशल मीडिया
साधना
वो कौन थी मनोवैज्ञानिक रहस्यों पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में साधना को एक मरी हुई लड़की की आत्मा के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म में साधना के साथ मनोज कुमार और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

4 of 7
आशा पारेख
आशा पारेख
इस फिल्म में मनोज कुमार ने एक रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आशा पारेख, सिम्मी ग्रेवाल, मनोज कुमार और प्राण मुख्य भूमिका में हैं। इसी फिल्म ने आशा पारेख को एक गंभीर अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
मुमताज - फोटो : Twitter
मुमताज
ये सुपरस्टार राजेश खन्ना की लगातार 17वीं हिट फिल्मों में से एक थी। इसी फिल्म के जरिए मुमताज की गिनती हिंदी सिनेमा की स्थापित अभिनेत्रियों की की जाने लगी। दो रास्ते में मुख्य रूप से राजेश खन्ना, मुमताज, प्रेम चोपड़ा, बिंदु और बलराज साहनी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी
1973 में आई इस फिल्म से राज खोसला ने निर्देशक के साथ साथ फिल्म निर्माता के तौर पर भी अपनी पहचान स्थापित की। मौसमी चटर्जी ने इस फिल्म में सोना नाम की लड़की का रोल निभाया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, मौसमी चटर्जी, कबीर बेदी और निरूपा रॉय जैसे कलाकारों ने दमदार अदाकारी का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नूतन
नूतन 
अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री नूतन ने राज खोसला के साथ मैं तुलसी तेरे आंगन की में काम किया था। नूतन के अलावा इस फिल्म में विनोद खन्ना और आशा पारेख भी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें