फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids: वियान कुंद्रा से लेकर मेहर धूपिया तक, ये स्टार किड्स अभी से सोशल मीडिया पर करते हैं राज

Fri, 24 Sep 2021 04:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के लिए सोशल मीडिया एक बढ़िया माध्यम है। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के सितारों ने अपने घरों की और जिंदगी से जुड़ी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया। फैन्स से जुड़े रहने के लिए सिलेब्स सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करते हैं। चाहे अपनी फिल्मों के प्रोमोशन से लेकर पर्सनल लाइफ और वेकेशन से जुड़ी जानकारियां स्टार्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर करते हैं। टि्वटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल साइट्स पर इन सितारों को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बड़े सितारों के बच्चे भी अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। स्टार्स अपने बच्चों से जुड़ी तस्वीरों को भी शेयर करते हैं। वो अपने बच्चों से जुड़ी एक्टिविटी और क्यूट फोटो के साथ सीधे फैन्स से जुड़ते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से स्टार किड्स हैं जिन्होंने बचपन में ही सोशल मीडिया पर अपनी धमाकेदार एंट्री की है। 
विज्ञापन

2 of 5
वियान कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वियान कुंद्रा
आजकल खराब दिनों से गुजर रहे राज कुंद्रा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बेटे का नाम वियान है। वियान की उम्र 9 साल है। वियान अपने वेकेशन से लेकर रोजाना की जिंदगी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन वो सिर्फ 5 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी, सुनंदा शेट्टी और टाइगर श्रॉफ हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मेहर धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
मेहर धूपिया बेदी
साल 2018 में अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी मां-बाप बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। हालांकि अभी तक नेहा और अंगद ने अपनी बेटी का चेहरा सोशल पर नहीं दिखाया है लेकिन उन्होंने उसका इंस्टा अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट को 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

4 of 5
शहरान और इकरा दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
शहरान और इकरा दत्त
मान्यता और संजय दत्त के दो बच्चे हैं। एक का नाम शहरान दत्त और बेटी का नाम इकरा दत्त है। दोनों ट्विन्स हैं। मान्यता ने दोनों बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट खोल रखे हैं। दोनों के अकाउंट इंस्टाग्राम ने वेरिफाई भी कर रखे हैं। शाहरन के अकाउंट पर करीब 20 हजार फॉलोअर्स हैं जबकि इकरा को 15 हजार के आसपास लोग फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरजोई खुरानाअरजोई खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अरजोई खुराना
बॉलीवुड के स्टार अपारशक्ति खुराना कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर चुके हैं। अपारशक्ति जल्दी ही एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अरजोई रखा है। उनके फैन्स को भी उनकी बेटी का यूनिक नाम अरजोई खूब पसंद आ रहा है। अपारशक्ति ने अपनी बेटी के नाम से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खोल दिया है। इस अकाउंट पर अभी 1500 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें