ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आए दिन हजारों लोग मायानगरी में आंखों में एक्टर-एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लेकर ऑडिशन देने पहुंचते हैं, और ना जाने कितने सपने हर दिन चकनाचूर हो जाते हैं। ना सिर्फ आम शख्स और फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले लोग इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाते हैं, बल्कि दूसरी इंडस्ट्री के लोग भी फिल्मों में अपना परचम लहराना चाहते हैं। इसी कड़ी में कई दिग्गज स्पोर्ट्समैन के बच्चे भी हैं, जिन्होंने स्पोर्ट में करियर ना चुनकर फिल्मी दुनिया का रुख किया है। इनमें मंसूर अली खान से लेकर कपिल देव के बच्चे तक शामिल हैं।