इंद्र कुमार की मशहूर 'धमाल' सीरीज एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस करने को तैयार है। दरअसल, अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म की लीड स्टार कास्ट अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने पहुंचकर ट्रेलर को धूम-धड़ाके के साथ रिलीज किया। वहीं इस मौके पर स्टार कास्ट ने फिल्म से जुड़े अपने कई अनुभव भी शेयर किए।