फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या ही नहीं करण जौहर भी अब फंसे, इस वजह से पीएम मोदी के साथ नहीं शेयर की सेल्फी

Mon, 21 Jan 2019 04:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Koffee with Karan - फोटो : instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के वक्त इस बार फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को खासतौर से उनसे दूर रखा गया। इस बात का खास ख्याल भी रखा गया कि मोदी के दौरे के दौरान करण जौहर न तो प्रधानमंत्री के साथ कोई सेल्फी खिंचा पाएं और न ही वह प्रधानमंत्री के साथ किसी तस्वीर में साथ नजर आएं। 
विज्ञापन

2 of 5
Karan Johar with PM - फोटो : Amar Ujala
के एल राहुल और हार्दिक पांड्या के करियर पर करण के शो के चलते गिरी गाज के बाद इंडस्ट्री की तमाम पार्टियों में भी करण जौहर को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। 10 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी तमाम फिल्मी सितारों से दिल्ली में मिले। कहा जा रहा है कि इन सारे कलाकारों को मुंबई से दिल्ली ले जाने का खर्चा करण जौहर ने उठाया और इसके लिए बाकायदा उन्होंने पूरा हवाई जहाज किराए पर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar salman khan
मोदी के जीवन पर एक फिल्म बना चुके निर्माता महावीर जैन ने ये मुलाकात तय कराई थी लेकिन इस मुलाकात को लेकर इंडस्ट्री में तमाम तरह की चर्चाएं चल निकली हैं। पिछले हफ्ते मुंबई की एक कॉरपोरेट पार्टी में करण जौहर पहुंचे तो उनसे हार्दिक पांड्या और के एल राहुल वाले शो को लेकर तमाम लोगों ने बात करने की कोशिशें कीं लेकिन वह हर बार सवालों से बचकर निकलते रहे। करण को जब लगा कि वह इन सवालों से छुटकारा नहीं पा पाएंगे तो वह पार्टी से निकल गए।

4 of 5
karan johar
शनिवार को प्रधानमंत्री मुंबई में देश के पहले राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो तमाम फिल्ममेकर्स ने उनके साथ फोटो खिंचाई और इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पेजों पर शेयर भी किया। करण जौहर ने इस कार्यक्रम की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की। राहुल और हार्दिक का करियर संकट में डालने को लेकर इंडस्ट्री में तमाम तरह के चुटकुले भी करण जौहर को लेकर चल निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar
सिनेमा की समाज में सार्थक भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तमाम तरह के जतन कर रहा है। बीजेपी ने हाल में रिलीज हुई फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया लेकिन करण जौहर के साथ उनके शो को लेकर जुड़े विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लेकर सतर्कता बरतने की सलाह महाराष्ट्र के अपने नेताओं को दी है। शनिवार को मोदी के कार्यक्रम में उनको तवज्जो न मिलना इसी की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें