फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली की फिल्में रचती हैं इतिहास, 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

Thu, 10 Oct 2019 11:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajamouli - फोटो : social media
राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली द बिगनिंग' बनाकर ये दिखाया था कि देश में सिनेमा को एक नया आयाम देने वाला डायरेक्टर आ चुका है। आज रामामौल का जन्मदिन है । इस मौके पर हम आपको उनकी फिल्मों के बारे में बताते हैं । उनकी हर फिल्म ने एक इतिहास रचा है । राजामौली अपनी फिल्मों से ये साबित करते हैं कि वो महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं हैं। वो इंंटरनेशनल लेवल की फिल्मों को टक्कर देते हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
s s rajamouli
दक्षिण भारतीय सिनेमा में अगर आपकी रुचि हो तो आपको राजामौली की फिल्मों के बारे में पता ही होगा। रायचूर में जन्मे राजामौली ने साल 2001 में पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। राजामौली पहली ही फिल्म डायरेक्ट करने के बाद छा गए थे। 'स्टूडेंट नंबर 1' उस साल की सबसे बड़ी हिट थी।
विज्ञापन

3 of 6
s s rajamouli
फिल्म में जूनियर एनटीआर और गजाला लीड रोल में थे। इसके बाद राजामौली ने कई अच्छी और हिट फिल्में डायरेक्ट कीं । यहां साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' की बात करना जरूरी है । चिरंजीवी के बेटे रामचरन इस फिल्म में हीरो थे। इस फिल्म में भी बाहुबली जैसा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा पैसा खर्च किया गया था। 
 

4 of 6
SS Rajamouli
इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजामौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी थी जो कि राजामौली के पिता हैं। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स धरे के धरे रह गए। राजामौली ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों का ही निर्देशन किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
एस एस राजमौली
बाहुबली ही नहीं राजामौली ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड इतना तगड़ा है कि अगर उन्हें सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा। राजामौली की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajamouli
बाहुबली सीरीज के जरिए राजामौली ने देश की दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज को एक दिशा दी है। राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

 

शिल्पा शेट्टी ने डिजिटल दुनिया में बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें