फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Special: राजामौली ने ‘बाहुबली’ प्रभास ही नहीं, इन एक्टर्स को भी बनाया सुपरस्टार

Wed, 11 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 8
SS Rajamauli
'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर एस एस राजमौली का आज 44वां जन्मदिन हैं। राजमौली ने साउथ के कई एक्टर्स को पहली ही फिल्म से सितारा बनाया है। बता दें कि राजमौली का जन्म 10 अक्तूबर, 1973 को कर्नाटक के रायचूर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में तेलुगू फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ से की थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके अलावा ‘ईगा’, ‘सिम्हादरी’, ‘साई’, ‘छत्रपति’, ‘विक्रमारकुडु’ उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार हैं। राजामौली ने अपने करियर में 11 फिल्में की और आधे दर्शन से अधिक नए लड़कों को सुपरस्टार बनाया। आगे की स्लाइड्स में जानें, किन सुपरस्टार्स को राजामौली ने दिया था कामयाबी का ब्रेक....
विज्ञापन

2 of 8
NTR Jr
एनटीआर जूनियर: एस एस राजामौली ने साल 2001 में अपनी फिल्म एनटीआर के साथ बनाई। फिल्म का नाम स्टूडेंट नंबर 1 था। ये फिल्म एनटीआर ने पहली बार साइन की थी, पर दूसरी फिल्म पहले रिलीज हो गई। स्टूडेंट नंबर 1 जोरदार हिट रही और महज 17 साल के एनटीआर जूनियर स्थापित होने लगे। इसके बाद साल 2003 में एनटीआर को लेकर राजामौली ने सिम्हाद्रि फिल्म बनाई। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एनटीआर को यंग टाइगर कहा जाने लगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
नितिन
नितिन: तेलुगु एक्टर नितिन ने राजामौली के साथ साल 2004 में काम किया। इससे पहले नितिन की 4 फिल्में आ चुकी थी और 2 सुपरहिट साबित हुई थी। पर नितिन ने राजामौली के साथ ‘सॉय’ फिल्म की। ये फिल्म रग्बी के बैकड्रॉप पर बनी थी और नितिन की इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। इसी फिल्म के साथ जेलेनिया डिसूजा भी इंडस्ट्री में स्थापित हो गईं।
 

4 of 8
Prabhas
प्रभाष: राजामौली ने प्रभाष को लेकर ‘छत्रपति’ फिल्म बनाई। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने प्रभास की छवि एक्शन हीरो की बना दी और प्रभास-राजामौली के साथ ने ‘बाहुबली’ को हिंदुस्तान की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया।
विज्ञापन

5 of 8
Ravi Teja
रवि तेजा: रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत साइड रोल्स से की थी। कई फिल्मों के बाद उन्होंने साल 2006 में रिलीज हुई राजामौली की फिल्म ‘विक्रमर्कुडु’ फिल्म की। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कई भाषाओं में रीमेड हुई। इसी फिल्म को हिंदी में अक्षय कुमार स्टारर ‘रॉउडी राठौर’ बनाई गई। ये फिल्म भी सुपरडुपर हिट साबित हुई। ये फिल्म 7 अन्य भाषाओं में रीमेड हुई।
विज्ञापन

6 of 8
Magdhira
राम चरन तेजा: चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा को इंडस्ट्री में ‘मगधीरा’ ने स्थापित कर दिया। वो राम चरन तेजा की महज दूसरी फिल्म ही थी। ‘मगधीरा’ बेहद सफल फिल्म साबित हुई। राजामौली ने इसे ‘बाहुबली’ का प्रयोग करार दिया था। आज राम चरन तेजा तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Sunil
सुनील: एस एस राजामौली ने ‘मगधीरा’ की थकान से उबरने के लिए मीडियम बजट की फिल्म ‘मर्यादा रामन्ना’ का निर्माण किया। मर्यादा रामन्ना में उन्होंने अबतक साइड एक्टर के तौर पर करते रहे कॉमेडियन सुनील को लीड रोल में लिया। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रीमेड हुई। बॉलीवुड में अजय देवगन ने इसी फिल्म को ‘सन ऑफ सरदार’ नाम से रीमेड किया।
विज्ञापन

8 of 8
Samantha Rudr Prabhu
सामंता रुद्र प्रभु: एस एस राजामौली ने सामंता रुद्र प्रभु को लेकर ‘ईगा’ फिल्म बनाई। ये फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में सफल रही। ये फिल्म तमिल भाषा में साथ-2 रिलीज हुई। इसी फिल्म के साथ कन्नड एक्टर सुदीप भी तेलुगु इंडस्ट्री में जाना माना नाम हो गए। सुदीप ने इसमें निगेटिव रोल किया। इस फिल्म में नानी भी लीड भूमिका में थे। अब तीनों ही अपने-अपने क्षेत्र के सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें