फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के ट्रेलर के इतने फैन्स देखकर ऐसे भावुक हुए रणवीर, दे दिया ये मैसेज

Wed, 11 Oct 2017 07:53 AM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' ने अपनी रिलीजिंग से पहले ही धमाल मचा रखा है और इसके साथ ही बॉलीवुड के चाहनेवालों के जहन में ये फिल्म घर गई है। इसी का नतीजा है कि फिल्म के ट्रेलर ने अपने पहले दिन ही तकरीबन 15 मिलियन लोगों को अपना दिवाना बना लिया है। फिल्म की पूरी टीम इस कामयाबी से बेहद खुश है और फिल्म में 'अलाउद्दीन खिलजी' का किरदार निभा रहे एक्ट्रेस रणवीर सिंह भी फिल्म के रिलीज होने से पहले हो रही पॉपलरिटी से बहुत खुश है और उन्होंने फिल्म का ट्रेलर पसंद करने वालों के नाम एक मैसेज भेजा है।
विज्ञापन

2 of 4
Padmavati
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 9 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। 3.09 मिनट के फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत दीपिका पाहुकोण की एंट्री से होती है। दर्शकों द्वारा फिल्म के ट्रेलर को सराहा गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह के 'अलाउद्दीन खिलजी' वाले लुक को बेहद शानदार बताया जा रहा है और वे इस रोल पर पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। वहीं, पद्मावती के किरदार को निभा रही पादुकोण भी कुछ कम नहीं लग रही है। शाहिद को अभी फिल्म से इतनी पॉपलरिटी नहीं मिली है। शाहिद फिल्म में 'महारावल रतन सिंह' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी हैं जो खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Ranveer Singh
बीती शाम रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें रणवीर काफी इमोशनल दिखाई दे रहे हैं और काफी खुश भी हैं। रणवीर ने मीडिया के सदस्यों को पोस्ट लिखकर धन्यवाद किया है साथ ही उन्होंने उनके सभी चाहनेवालों और फिल्म का ट्रेलर पसंद करने वालों को भी धन्यवाद कहा है।   Although this film, for me, is beyond numbers..this is a pretty amazing record! Congrats to the team! #PadmavatiTrailer @FilmPadmavati pic.twitter.com/1KoViyCuDM — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 10, 2017
विज्ञापन

4 of 4
Ranveer Singh
फिल्म चितौड़ की रानी पद्मावती पर आधारित है, फिल्म में पद्मावती के किरदार को लेकर जयपुर की 'राजपूत कर्णी सेना' ने इसका विरोध किया लेकिन भंसाली ने उन्हें ये बात कहकर समझाया कि फिल्म में पद्मावती के किरदार की पूरी तरह से मान्यता बरकरार रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें