फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था बॉलीवुड का हिट गाना, 13 साल में ही बन गई थीं रजनीकांत की मां

Mon, 13 Aug 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sridevi
हिंदी सिनेमाजगत में लेडी अमिताभ कही जानी वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। श्रीदेवी का निधन दुबई में होटल के कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। 13 अगस्त को इस मशहूर और चुलबुली अदाकारा का जम्मदिन है। अगर वह हमारे बीच होती तो इस तारीख को अपना 55वां जन्मदिन मनाती। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों का अपनी एक्टिंग से मनोरंजन किया। तो चलिए आपको श्रीदेवी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sridevi
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि श्रीदेवी का असली नाम श्रीदेवी नहीं था। श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अयप्पन था। श्रीदेवी पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिन्हें सुपरस्टार का खिताब मिला था। कहा जाता है कि श्रीदेवी को स्टीवन स्पिलबर्ग ने 'जुरासिक पार्क' फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर किया था। उस वक्त श्रीदेवी ने इस रोल को यह कहकर मना कर दिया था कि वह उनके कद के मुताबिक नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
sridevi
श्रीदेवी ने बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि सारी ही फिल्में सुपरहिट रहीं। कहा जाता है कि साल 1989 में रिलीज हुई 'चालबाज' फिल्म का सुपरहिट गाना 'न जाने कहा से आई है' की शूटिंग श्रीदेवी ने 103 डिग्री के बुखार में की थी। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्में अनिल कपूर के साथ की हैं। 

4 of 7
anil and sridevi
कहा जाता है कि 'बेटा' फिल्म सबसे पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इसे करने से इंकार कर दिया था कि वह अनिल के साथ कई सारी फिल्में कर चुकी हैं। श्रीदेवी की दो बेटिया हैं खुशी और जाह्नवी। कहा जाता है अपनी दोनों बेटियों का नाम श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर की दो फिल्मों के देखने के बाद रखा था।  इन फिल्मों का नाम 'जुदाई' और 'हमारा दिल आपके पास है।' 
विज्ञापन

5 of 7
sridevi
बॉलीवुड में शुरुआती दौर में श्रीदेवी को हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत होती थी। कहा जाता है कि 'आखिरी रास्ता' फिल्म में श्रीदेवी की आवाज रेखा ने डब की की थी। इससे पहले श्रीदेवी की कई फिल्मों में मशहूर एक्ट्रेस नाज उन्हें कई फिल्मों में अपना आवाज दे चुकी हैं। महज 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मां का रोल किया था। इस फिल्म का नाम 'मूंदरू मुदित' था। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रीदेवी प्रतिभा की धनी थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
sridevi
श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'थुनाइवन' था। इस फिल्म में श्रीदेवी ने भगवान 'मुरगन' का किरदार निभाया था। श्रीदेवी और सलमान खान के बीच खास बॉन्ड था। कहा जाता है कि सलमान खान ही वह शख्स ने जिन्होंने दोबारा श्रीदेवी को पेन्टिंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां तक कि श्रीदेवी की बनाई गई पेन्टिंग विदेशों में भी काफी फेमस हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jitender and sridevi
श्रीदेवी ने शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'शक्ति: द पॉवर' को प्रोड्यूस किया था। कहा जाता है कि श्रीदेवी इस फिल्म में एक्टिंग करने वाली थी लेकिन वह प्रेग्नेंट थी जिस वजह से वह यह फिल्म नहीं कर पाई थीं। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। इस तारीख से ठीक एक दिन पहले दिव्या भारती की डेथ एनिवर्सरी थी। जिस दिन श्रीदेवी का निधन हुआ था उसी दिन उनकी सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' को रिलीज हुए 35 साल हुए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें