फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की वजह से 'धक धक गर्ल' बनी थीं माधुरी दीक्षित

Tue, 02 May 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
जब भी बात 'धक धक' गाने की होती है तो जुबां पर माधुरी दीक्षित का ही नाम आता है। 90 के उस दशक में ये गाना जबरदस्त हिट रहा था और माधुरी के करियर में भी मील का पत्थर साबित हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित पहली पसंद नहीं थीं ?

ये भी पढ़ें - सालों बाद लोगों के सामने आई अमिताभ की ये 'हीरोइन', देख सभी हुए हैरान
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
ये गाना निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'बेटा' का है जिसमें अनिल कपूर लीड रोल में थे। इंद्र कुमार चाहते थे कि इस फिल्म में श्रीदेवी काम करें। उस वक्त श्रीदेवी सुपरस्टार थीं। उनकी लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यही सोच इंद्र कुमार ने श्रीदेवी पर अपना दांव लगाना चाहा और इसी मंशा के साथ वो श्रीदेवी के पास गए।

लेकिन श्रीदेवी ने ये कहकर इंकार कर दिया कि वो अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

काफी कोशिशों के बाद भी बात नहीं बनी तो थक-हारकर इंद्र कुमार को दूसरी हीरोइन की तलाश में भटकना पड़ा और फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित को साइन किया।

ये भी पढ़ें - मिलिए विद्या बालन की बहन से, साउथ में हैं इसकी हॉटनेस के जलवे
 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित
उस वक्त माधुरी को फिल्मों में आए चंद साल ही हुए थे। वो धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं लेकिन स्टारडम अभी भी दूर था। माधुरी ने झट से इंद्र कुमार के ऑफर को स्वीकार कर लिया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और साथ ही इसका गाना 'धक धक' भी खूब पॉपुलर हुआ।

इस गाने को उस दौर का सबसे बोल्ड गाना माना गया। सेंसर बोर्ड ने भी इस पर आपत्ति जताई थी लेकिन इसके हिस्से की सफलता को वो छीन नहीं पाया।

ये भी पढ़ें - ओह...आमिर खान ने ये क्या कर डाला ? चौंका देगा नया लुक
 

4 of 5
माधुरी दीक्षित
इस गाने को शूट करने के लिए 15 दिन का टाइम रखा गया था लेकिन किसी वजह के चलते सिर्फ तीन दिन में इस गाने को शूट करना पड़ा। ये गाना इंद्र कुमार के दिल के काफी करीब था और इसे वो हर तरह से फिल्म की यूएसपी बनाना चाहते थे।

इसी को ध्यान में रखते हुए शूट से पहले सारी तैयारियां की गईं...शूट करने से पहले माधुरी ने श्रीदेवी के सुपरहिट गाने 'काटे नहीं कटते' को कई बार देखा और फिर सरोज खान के निर्देशन में इस गाने को शूट किया।

ये भी पढ़ें - इन लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित
और फिर उसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया। ना सिर्फ 'बेटा' उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बल्कि ये गाना भी ब्लॉकबस्टर रहा। इस गाने की वजह से ही माधुरी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें