फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकार के तौर पर इन छह अभिनेत्रियों ने किया था डेब्यू, श्रीदेवी को देख पहचानना होगा मुश्किल

Sun, 08 Mar 2020 07:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
उर्मिला, आलिया, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो बतौर बाल कलाकार पर्दे पर नजर आ चुके हैं। इन सितारों में श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर और आयशा टाकिया का नाम शामिल है। इन सितारों ने ना केवल बचपन में नाम कमाया बल्कि मुख्य भूमिका में भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहीं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही अभिनेत्रियों की लिस्ट जो बाल कलाकार के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। चार साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म 'कंदन करुनाई' (Kandan Karunai) की, जो 1967 में रिलीज हुई थी। हिंदी में श्रीदेवी की पहली फिल्म 1972 में रिलीज हुई 'रानी मेरा नाम' थी। धीरे-धीरे श्रीदेवी ने सफलता के ऐसे मुकाम को छुआ, जहां उनको टक्कर देने वाला आस-पास भी नहीं था। उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। हिंदी सिनेमा जगत में उर्मिला को फिल्म 'मासूम' से पहचान मिली। फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। उर्मिला ने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बतौर अभिनेत्री उर्मिला की पहली फिल्म निर्देशक एन चंद्रा के साथ 'नरसिम्हा' थी।

4 of 7
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट पहली बार 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'संघर्ष' में बतौर बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका थी। बाद में आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में लीड रोल में दिखी थीं। इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन

5 of 7
sana saeed - फोटो : social media
1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा शाहरुख की बेटी अंजलि को कौन भूल सकता है। फिल्म में चुलबुली अंजलि का किरदार सना सईद ने निभाया था। 'कुछ कुछ होता है' में बतौर बाल कलाकार के रूप में सना सईद को खूब सराहना मिली। इसके बाद वो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आ चुकी हैं। सना ने करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Ayesha Takia - फोटो : social media
अपनी डेब्यू फिल्म टार्जन: द वंडर कार से ढेर सारे अवॉर्ड बटोरने वालीं आयशा टाकिया बाल कलाकार के तौर पर कई विज्ञापन फिल्में कर चुकी हैं। आयशा लंबे समय तक हेल्थ ड्रिंक 'कॉम्पलान' का चेहरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। इसके अलावा वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा' और 'हम दो हैं ना' सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं। हंसिका मोटवानी का जन्म बिजनेसमैन प्रदीप मोटवानी के घर हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के पोदार इंटरनेशनल स्कूल से हुई। कई टीवी शो करने के बाद साल 2003 में हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म 'आपका सुरूर' में लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म के गाने हिट हुए थे जबकि फिल्म फ्लॉप। 

नहीं रहे नवाज और शमास के कारोबारी रिश्ते, एक फिल्म को लेकर हुए विवाद पर तोड़ा नाता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें