फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सेलेब्स ने 'हवा हवाई गर्ल' को किया याद, ट्विटर पर 'श्रीदेवी' ने कहा शुक्रिया

Tue, 13 Aug 2019 10:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन होता है। मृत्यू के बाद भी श्रीदेवी को बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर याद किया और उन्हें  बर्थडे विश किया। ऐसे में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, साथी कलाकार, परिवार वाले और उनके चाहने वाले श्रीदेवी की याद में ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वो ये कि 'श्रीदेवी' ने सभी को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज (13 अगस्त) को श्रीदेवी का जन्मदिन है। ऐसे में जब श्रीदेवी को कई लोगों ने याद किया। जिसके ऐवज में श्रीदेवी के ट्विटर हैंडल से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया गया। बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु के लगभग डेढ़ साल बाद भी उनका यह एकाउंट जारी है।

पढ़ें:13 की उम्र में मां का किरदार कर हिट हो गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत के साथ दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
विज्ञापन

3 of 6
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्विटर अकाउंट की बात करें तो यह श्रीदेवी का वेरीफाइड एकाउंट है, जिसका ट्विटर हैंडल श्रीदेवी बी कपूर नाम से है, जबकि एकाउंट का नाम श्रीदेवी बोनी कपूर है। इस अकाउंट से लिखा गया-इतने प्यार और मोहब्बत के साथ आज उन्हें याद करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। वहीं साथ में श्रीदेवी की फोटो भी है।
 

 

4 of 6
boney kapoor and sridevi - फोटो : Twitter
बता दें कि इस ट्वीट को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने रिट्वीट किया है। गौरतलब है कि श्रीदेवी के ट्विटर एकाउंट से इससे पहले 2 जून 2018 को पति बोनी कपूर की ओर से ट्वीट किया गया था, जब उनकी शादी की 22वीं सालगिरह थी। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
परिवार और मोहित- अंतरा के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मृत्यु 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में शामिल होने वहां गई थीं।

पढ़ें: इन 6 एक्ट्रेस ने बाप-बेटे दोनों के साथ फरमाया है इश्क, चौथी का तो हो चुका है तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi cannes
वहीं ट्विटर अकाउंट के बारे में बता दें ट्विटर हेल्प के मुताबिक़, जब किसी ट्विटर यूज़र की मृत्यु हो जाती है तो ट्विटर अधिकृत व्यक्ति या संस्था या वेरीफाइड फैमिली मेंबर की संस्तुति पर उस एकाउंट को निष्क्रिय करता है।

पढ़ें: Happy Birthday Sridevi: 'हवा हवाई गर्ल' की आखिरी दस तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें