श्रीदेवी के निधन के बाद से ही पूरा देश सदमे में है। उनका निधन 24 फरवरी को 54 साल की उम्र में दुबई में हुआ। उनका पार्थिव शरीर तीन दिन बाद दुबई से भारत लाया गया था। इस घटना की वजह से बॉलीवुड जैसे थम सा गया है। श्रीदेवी के होली से पहले इस दुनिया को अलविदा कहने से कई लोगों ने जश्न कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
श्रीदेवी की हाउसिंग सोसाइटी ग्रीन एकर्स ने भी ऐसा ही कदम उठाया है। उनकी सोयाइटी ने फैसला किया है कि श्रीदेवी के देहांत के बाद ग्रीन एकर्स में होली का फंक्शन नहीं होगा। सोसाइटी ने एक लेटर जारी कर यह बात कही है।
विज्ञापन
3 of 4
लेटर में कहा गया है, 'श्रीदेवी के दुखद निधन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह तय किया गया कि 2 मार्च को होने वाले होली के कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाए। परिणाम स्वरूप, सोसाइटी में कोई म्यूजिक, रेन डांस, रंग खेलना या सोसाइटी लंच नहीं होगा।'
बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। पहले उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी जिसके बाद आई ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया। गौरतलब है कि श्रीदेवी का शव बाथरूम के बाथटब में मिला था।