फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देखते ही जाह्नवी और खुशी का हुआ ऐसा हाल, चिल्लाने लगीं अम्मा अम्मा..

Thu, 01 Mar 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला स्थित घर लाया जा चुका है। एयरपोर्ट से उनके घर तक का सफर उनका आखिरी और सबसे दुखद रहा होगा। जैसे ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर फ्लैट नंबर 101/102 में लाया गया और उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर ने उन्हें देखा तो वे फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन

2 of 4
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर जाह्नवी और खुशी अम्मा!अम्मा! कहते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। दोनों को संभालना जैसे नामुमकिन था। उनकी दुनिया श्रीदेवी को इस हालत में देखकर जैसे खत्म ही हो गई। कजिन सोनम कपूर ने दोनों को इस समय संभाला। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों के अनुसार पिता बोनी कपूर उस समय उनके साथ नहीं थे मगर कजिन सोनम वहां मौजूद थीं। इस दौरान अनिल कपूर और संजय कपूर भी फ्लैट में मौजूद रहे मगर दुबई से पिता बोनी के साथ आए खुशी और जाह्नवी के सौतेले भाई अर्जुन कपूर वहां नजर नहीं आए।
 
विज्ञापन

4 of 4
श्रीदेवी के करीबी दोस्त डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उस समय फ्लैट में मौजूद थे लेकिन वे बस बेबस होकर चुपचाप खड़े रहे। श्रीदेवी के फ्लैट पर एक पैरामेडिक टीम भी मौजूद है जो कि उनके अंतिम दर्शन की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें