फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की पहली बरसी पर पढ़िए उनकी 10 फिल्मों के किस्से, जिसे देख फैंस हो गए थे दीवाने

Sun, 24 Feb 2019 08:14 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
anil and sridevi
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की पहली बरसी 24 फरवरी को है। एक साल पहले दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपर स्टार भी कहा जाता है। श्रीदेवी जब पर्दे पर आती थीं उस समय उनके सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनके पति बोनी कपूर उनकी ब्लू साड़ी को नीलाम करने जा रहे हैं। नीलामी से मिलने वाली रकम को बोनी चैरिटी में दान करेंगे। श्रीदेवी के नाम भर से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन जग जाती थी। इन 10 फिल्मों में एक्टिंग से श्रीदेवी ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
विज्ञापन

2 of 11
jitender and sridevi
हिम्मतवाला
13 अगस्त 1963 को सिवकासी, मद्रास (अभी तमिलनाडु) में जन्मीं श्रीदेवी अपनी फिल्म हिम्मतवाला से काफी मशहूर हुईं। बॉलीवुड में 80 के दशक की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही 'हिम्मतवाला' ने श्रीदेवी को सफलता की नई ऊचाइयों पर पहुंचा दिया था। 1983 में श्रीदेवी ने यह किरदार इतनी गहराई के साथ निभाया कि दर्शक उनके सौंदर्य और अदाओं के दीवाने हो गए और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक सितारा नायिका मिल गई। एक ऐसी नायिका जिसके सपने देख सकते थे। श्रीदेवी पर फिल्माए गए 'नैनों में सपना', 'लड़की नहीं है', 'ताकी ओ ताकी', 'वाह वाह खेल' गीत सुपरहिट रहे। 
विज्ञापन

3 of 11
Sridevi
चांदनी 
1989 में आई 'चांदनी' श्रीदेवी की उन रोमांटिक फिल्मों में से एक है जिन्हें आज भी बेस्ट रोमांटिक फिल्मों की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा जाता है।14 सितंबर, 1989 को रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'चांदनी', श्रीदेवी के लिए उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई। श्रीदेवी की एक्टिंग ही नहीं उनकी खूबसूरती, डांस और फैशन सेंस को लेकर भी यह फिल्म लोगों के जहन में बसी हुई है।

4 of 11
sridevi
सदमा 
1983 में आई सदमा फिल्म में श्रीदेवी ने नेहालता मल्होत्रा का किरदार बेहद संजीदगी से निभाया। इस फिल्म से कमल हसन और श्रीदेवी की जोड़ी को खूब सराहा गया। एड-फिल्ममेकर लॉयड बैपटिस्टा अब इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। बालू महेंद्र के निर्देशन में बनी 'सदमा' भी दरअसल तमिल फिल्म 'मूंदरम पिरई' का रीमेक थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Sridevi
मिस्टर इंडिया 
1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया ने कई नेशनल-इंटरनेशनल अवार्ड जीते। इस फिल्म में श्रीदेवी अनिल कपूर के अपोजिट थीं। रिपोर्टर के रोल में श्रीदेवी ने रोमांस भी किया और डांस भी। हवा हवाई गाना श्रीदेवी की बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस की वजह से सुपरहिट हो गया। 'काटे नहीं कटते ये दिन रात' साड़ी में श्रीदेवी वाकई सेक्सी लगी थीं। इस गाने में उनकी परफ़र्मेंस में कहीं भी सस्तापन नहीं दिखा।  
विज्ञापन

6 of 11
sridevi
चालबाज  
1989 में आई चालबाज फिल्म ने श्रीदेवी की एक्टिंग को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इस फिल्म में अंजू और मंजू के डबल रोल से श्रीदेवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया। हमेशा की तरह वे इस फिल्म में भी ग्लैमरस लगीं। साल 1989 श्री देवी के करियर का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ। 
विज्ञापन

7 of 11
Sridevi
लम्हे
1991 में श्रीदेवी 'लम्हे' फिल्म में नजर आईं। लम्हे बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन यही माना गया कि फिल्म नहीं दर्शक असफल रहे थे। ये वक्त से आगे की फिल्म थी जिसके साथ उस दौर के दर्शक तालमेल नहीं बैठा पाए। पल्लवी और पूजा भटनागर के रूप में मां-बेटी की दोहरी भूमिका श्रीदेवी ने निभाई थी। फिल्म का विषय बेहद जटिल और बोल्ड था। श्रीदेवी का इस फिल्म में अभिनय आपको मंत्र-मुग्ध कर देता है। इसमें शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें एक बार फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद श्रीदेवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

8 of 11
sridevi, anil kapoor
लाडला 
लाडला और सदमा फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी से श्रीदेवी ने ये साबित कर दिया था कि सिरियस रोल कैसे किया जाता है। 1994 में आई लाडल फिल्म में एक कॉरपोरेड लेडी जिसमें इगो और एटिट्यूड कूट-कूट था इस किरदार को श्रीदेवी ने शानदार तरीके से निभाया था। उन्होंने 'खुदा गवाह', 'आर्मी', 'सरफरोश', 'लाडला' और 'गुमराह' समेत करीब 300 फिल्मों में काम किया। लम्हें फिल्म में श्रीदेवी ने एक अलग तरह का किरदार निभाया और फिल्म को यादगार बना दिया। अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी कई बार सिनेमा के पर्दे पर एक साथ दिखी है। 

9 of 11
Sridevi, Amitabh
खुदा गवाह  
1992 में आई खुदा गवाह फिल्म को साइन करने से पहले श्रीदेवी ने अमिताभ को लेकर बड़ा बयान दे डाला था। श्रीदेवी ने कहा था कि सुपस्टार अमिताभ के सामने एक्ट्रेस फीकी पड़ जाती हैं इस फिल्म वो तभी काम करेंगी जब उनके लायक हीरो के अपोजिट हीरोइन वाला काम होगा। उन्हें अमिताभ के सामने शो पीस नहीं बनना था। आखिर श्रीदेवी की जिद कामयाब रही फिल्म में श्रीदेवी अमिताभ से कम बिल्कुल भी नहीं दिखी थींं।  

10 of 11
Sridevi
इंग्लिश विंग्लिश 
2012 में आई इंग्लिश विंग्लिश उनकी कमबैक फिल्म थी। इस फिल्म में एक आज की हाउस वाइफ के किरदार को श्रीदेवी ने इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग बस देखते ही रह गए। एक असहज महिला जो अंग्रेजी सीखने वाली स्टूडेंट है। इस रोल में श्रीदेवी का अभिनय बेहतरीन था। फिल्म के क्लाइमैक्स में श्रीदेवी उपस्थिति मेहमानों के सामने अंग्रेजी में अपनी बात रखती है। यह सीन साबित करता है कि वो कितनी उम्दा एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
sridevi
मॉम
2017 में आई मॉम श्रीदेवी की आखिर फिल्म थी, इस फिल्म में एक मां के हर इमोशन को श्रीदेवी ने उकेरा था। एक मां अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए कैसे दुर्गा बन जाती है इस रोल को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बखूबी निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें