फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड में श्रीदेवी को नम आंखों से किया गया था याद, रो पड़े थे हॉलीवुड वाले

Sun, 24 Feb 2019 07:40 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi Shashi Kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के निधन को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल में कपूर खानदान से लेकर उनके फैंस के लिए यह समय काफी तकलीफ भरा था। बीते साल ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars awards) समारोह 5 मार्च को था। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई थी। इसके साथ ही शशि कपूर (Shashi Kapoor) को भी याद किया गया था। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन 24 फरवरी (भारतीय समयानुसार 25 फरवरी सुबह 5:30 बजे) को हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi - फोटो : file photo
ऑस्कर को सिनेमाजगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। ऐसे में रिवाज के तौर पर यहां पर उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है जो एक्टर दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इस अवॉर्ड समारोह में बीते साल हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। बॉलीवुड कलाकारों में श्रीदेवी और शशि कपूर तो वहीं हॉलीवुड के कई कलाकार रॉगर मूरे, जोनाथन डेम, जॉन हर्ड, कॉमेडियन डॉन रिकल्स को भी याद किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
oscars - फोटो : file photo
साल 2018 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड की बात करें तो बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म 'थ्री बिलबोर्डस' के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड को दिया गया था, जबकि बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म 'डार्केस्ट आवर' के लिए गैरी ओल्डमैन को मिला था। खबरों की मानें तो 91वें ऑस्कर अवॉर्ड में दो फिल्मों को कब्जा हो सकता है। यह दो फिल्में 'रोमा' और 'द फेवरेट' हैं। दरअसल, अब तक हॉलीवुड में जितने भी अवॉर्ड हुए हैं उनमें इन दोनों फिल्मों को कब्जा रहना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्कर में भी यह दोनों फिल्में अपना परचम लहरा सकती हैं। 

4 of 5
Black Panther - फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स ने ऑस्कर अवॉर्ड से संबंधित एक पोल करवाया था। यह पोल फिल्मों की कुल 6 कैटेगरी में करवाया था जिसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल, बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल और एक्ट्रेस शामिल है। पोल के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर' फिल्म को बेस्ट पिक्चर के लिए सर्वाधिक लोगों ने चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lady gaga - फोटो : file photo
पोल के मुताबिक लेडी गागा को लोगों ने बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में सबसे ज्यादा वोट दिए। पोल में लेडी गागा को 38 फीसदी लोगों ने 'ए स्टार इज बॉर्न' फिल्म के लिए सर्वाधिक वोट किए। इसके अलावा पोल में रैमी मलेक (Rami Malek)  को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल के लिए सर्वाधिक वोट मिले। फिलहाल यह देखना होगा 91वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार कौन सी फिल्म और कौन सा स्टार अपना कब्जा जमाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें