फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निधन से पहले 'सुपर कूल' मॉम बनी थीं श्रीदेवी, आखिरी प्रोजेक्ट हुआ था वायरल

Fri, 15 Feb 2019 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
श्रीदेवी को अगर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से फैंस सदमे में रह गए। श्रीदेवी की मौत के बाद कई वीडियोज सामने आए जिन्हें फैंस शेयर कर उन्हें याद कर रहे थे। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि श्रीदेवी का आखिरी प्रोजेक्ट कौन सा था जो कि सोशल मीडिया पर आते ही छा गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
अपनी चुलबुली अदाओं से सिनेमा की दुनिया पर राज करने वालीं श्रीदेवी ने एक विज्ञापन कंपनी के लिए अपने इसी अंदाज के साथ शूट किया था। विज्ञापन में श्रीदेवी एक 'सुपर कूल' मॉम के किरदार में दिखीं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने निधन से कुछ समय पहले चिंग्स स्नैकी ओट्स के लिए एक विज्ञापन शूट किया था, जिसमें वह सुपर कूल मां बनीं थीं। 2 मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियों में श्रीदेवी बेहद एक्टिव नजर आ रही हैं और सारे काम खुद ही कर रही हैं।

4 of 5
sridevi
श्रीदेवी हालांकि शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी दिख चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल किया था। श्रीदेवी के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, जूही चावला, करिश्मा कपूर भी इसमें स्पेशल अपीयरेंस में दिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi - फोटो : file photo
फिल्म के सीन में जब श्रीदेवी दिखीं तो हॉल में बैठे अधिकतर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके लिए उन पर कुछ सेकेंड का खास फोकस रखा गया। करिश्मा कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और इमोशनल पोस्ट लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें