बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन श्रीदेवी ने बीती रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे लीं। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार ने अपने डांस, एक्टिंग और चुलबुलेपन की वजह से लोगों के दिल में खास जगह बनाई थी। यही वजह थी कि जब उन्होंने साल 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' की साथ दोबारा बॉलीवुड में दस्तक दी तो कामयाबी ने उनके कदम चूमे। श्रीदेवी का व्यवहार सबके साथ बहुत अच्छा था लेकिन एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ उनका कुछ मनमुटाव था।