'स्क्विड गेम' सीरीज का बहुप्रतीक्षित दूसरा सीजन वापसी के लिए तैयार है। यह दक्षिण कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर टेलीविजन सीरीज, कोरियाई लेखक और टेलीविजन निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा विकसित की गई है। यह 26 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। निर्माताओं ने दूसरे सीजन का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। सर्वाइवल ड्रामा 'स्क्विड गेम 2' के मुख्य नायक सेओंग गि-हुन के रूप में ली जंग-जे का प्रदर्शन एक बार फिर देखते ही बन रहा है।