टॉम हैंक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @tomhanks
टॉम हैंक्स ने की 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ
टॉम हैंक्स से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' देखी। इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने देखा। असाधारण।' उन्होंने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे लगता है कि यह इस बात का प्रमाण है कि फिल्म कैसे आगे बढ़ती है। मुझे लगता है कि हम सभी ने ऐसी फिल्में देखी हैं जिन्हें हमारी रचनात्मक प्रक्रिया के बाकी हिस्सों में शामिल किया गया है, कभी-कभी धूमिल रूप से, लेकिन कभी-कभी बहुत विशिष्ट रूप से।'