फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ भारत में रिलीज होने वाली पिछले दो साल की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई महज चार दिन में पूरी कर ली। फिल्म ने सोमवार को भी शानदार कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है और इसकी अब तक की कुल नेट कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस साल इस फिल्म के अलावा अब तक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने ही सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार किया है, लेकिन उसे भी सौ करोड़ रुपये का जादुई अंक छूने में पांच दिन लगे थे। पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ को सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में छह दिन लगे थे। तीन दिन में सौ करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने वाली पिछली हिंदी फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर रही है।’