फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन रियल लाइफ में भी बने नेगेटिव, तनाव के हो गए शिकार

Sat, 03 Sep 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शक्ति कपूर का वास्तविक नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उनका जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ। उन्हें अपना 'सुनील' नाम अच्छा नहीं लगता था जिसे बदलकर उन्होंने शक्ति कर लिया। उन्होंने दिल्ली युनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा एफटीआईआई से अभिनय भी सीखा है। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता की कनॉट प्लेस पर टेलरिंग की दुकान थी। 
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

2 of 7
शक्ति कपूर एक बार अपने माता-पिता को अपनी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में वे बलात्कार करते नजर आएं। यह देख उनकी मां भड़क गई और थियेटर छोड़ कर चली गई। पिता ने भी खूब डांटा। हालांकि उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है।
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

3 of 7
शक्ति कपूर स्पोर्ट्स कार के शौकीन थे और उस पर खूब पैसा खर्च करते थे। खुद अभिनेता जीतेन्द्र ने शक्ति कपूर को सलाह दी कि वो गाड़ियों पर इतना पैसा बरबाद न करें। प्रॉपर्टी खरीदें ताकि भविष्य में उनको कोई परेशानी न हो। शक्ति कपूर ने उनकी सलाह मानी। आज उनके तीन मुंबई में और एक दिल्ली में भव्य बंगले हैं।  
 

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

4 of 7
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी रिश्ते में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। शिवांगी 'किस्मत' फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति कपूर भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे। अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमा कर उन्होंने शिवांगी का दिल जीत लिया और बाद में शादी भी कर ली। 
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

5 of 7
आपको बता दें कि 2005 में शक्ति कपूर एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे गए थे। खबर के अनुसार एक पत्रकार उनसे स्ट्रलिंग एक्ट्रेस बन कर मिलती और शक्ति कपूर उससे गंदी बाते करते थे। शक्ति के अनुसार यह चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई साजिश थी। 
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

6 of 7
स्टिंग ऑपरेशन के तहत शक्ति कपूर पर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन लगाया था। यह बैन सिर्फ एक हफ्ते तक ही बना रहा। वो तनाव का शिकार हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में लगा नेगेटिव का तगमा, तनाव के हो गए शिकार

7 of 7
शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर है और उनके बेटे सिद्धांत कपूर फिल्म निर्देशन से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें