दक्षिण सिनेमा में एक्टर विजय को सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने मास्टर, सरकार, थुपक्की, जिला, बीस्ट जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रशंसकों के पास एक्टर विजय को उनकी फिल्मों के अलावा प्यार करने की एक और वजह है और वो कारण है उनका स्वभाव। हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने टैक्स अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है।
गाड़ियों के शौकीन हैं सुपरस्टार विजय
आम इंसान हो या सितारे हर किसी की जिंदगी में कोई एक ऐसी चीज होती है जिसका उन्हें कलेक्शन करने का बहुत शौक होता है। किसी को अलग-अलग तरह की घड़ियां रखने का शौक होता है तो किसी को अलग-अलग शर्टस के कलेक्शन रखने का। सुपरस्टार विजय को भी उनकी जिंदगी में लग्जरी गाड़ियों को कलेक्ट करने का शौक है। उनके पास अलग-अलग तरह की लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी एक-एक कार की कीमत लाखों- करोड़ो को में है। उनका कार के लिए प्यार कुछ इस कदर है कि वो अलग- अलग अवसर पर अपनी अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हैं। उनका कार कलेक्शन इतना जबरदस्त है किसी का भी उस पर दिल आ जाए।