फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के 'बुर्जखलीफा' में है इस सुपरस्टार का बंगला, संपत्ति इतनी कि कह सकते हैं साउथ का 'अंबानी'

Tue, 22 May 2018 08:02 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मोहनलाल
आजकल साउथ की फिल्में बॉलीवुड मूवी को कड़ी टक्कर देती हैं । इसका सबसे बड़ा उदारण 'बाहुबली' ही है । आज साउथ के एक ऐसे सुपरस्टार का बर्थडे है जिसके फैन अमिताभ बच्चन भी हैं । इस एक्टर का नाम है मोहनलाल । मोहनलाल साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं । मोहनलाल को साउथ फिल्मइंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार भी कहा जा सकता है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मोहनलाल
मोहनलाल ने उस समय अपने करियर की शुरुआत की थी जब अन्य भाषाओं की सिनेमा में सॉफ्ट पॉर्न परोसा जाता था । उस वक्त मलयाली सिनेमा बेहतरीन कंटेंट लेकर आया । मोहनलाल ने पारिवारिक फिल्में करना शुरू की । जिसे दर्शक काफी पसंद करते थे । मोहनलाल की लोकप्रियता कुछ ही साल में इस कदर बढ़ी कि 1982 से 1988 में मोहनलाल की हर 15 दिन में एक फिल्म रिलीज होती थी। 
विज्ञापन

3 of 8
मोहनलाल
1986 की बात करें तो मोहनलाल की एक साल के अंदर ही कुल 35 फिल्में रिलीज हुई थी। जिसमें 25 फिल्में सुपरहिट रही थीं । मोहनलाल अब तक 330 फिल्मों में काम कर चुके हैं । फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल एक प्रोफेशनल रेसलर थे । 

4 of 8
मोहनलाल
इसी के चलते मोहनलाल फिल्मों में एक्शन सीन बड़ी आसानी से कर लेते हैं । एक्टिंग के साथ-साथ मोहनलाल को ताइक्वांडो का भी शौक था। साल 2012 में वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वाटर की तरफ से मोहनलाल को 'ब्लैक बेल्ट' से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
मोहनलाल
यह सम्मान पाने वाले मोहनलाल साउथ के पहले सुपरस्टार हैं। मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला को यह सम्मान मिल चुका है। एक्टिंग और ताइक्वांडो के अलावा मोहनलाल की संगीत में भी काफी रुचि थी। 
विज्ञापन

6 of 8
मोहनलाल
इसी वजह से मोहनलाल ने साल 2014 में 'Lalisom - The Lal Effect' नाम से एक बैंड बनाया। मोहनलाल सुपरस्टार हैं, ऐसे में उनकी फीस भी सबसे ज्यादा है । मोहनलाल की साल भर की कमाई 220 करोड़ रुपए है । मोहनलाल एक फिल्म का 3 करोड़ रुपए लेते हैं । 
विज्ञापन

7 of 8
मोहनलाल
इसके अलावा उनकी एंडोर्समेंट फीस 50 लाख रुपए है । अलग-अलग बिजनेस में मोहनलाल का 80 करोड़ का इनवेस्टमेंट है । मोहनलाल के पास 8 करोड़ की 6 कारें हैं । इसमें मर्सडीज बेंज, BMW, जगुआर और रेंजरोवर शामिल है । इसके अलावा मोहनलाल फिल्म प्रोडक्शन और रेस्त्रां में भी इनवेस्ट करते हैं ।
विज्ञापन

8 of 8
मोहनलाल
मोहनलाल साउथ के एकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका एक फ्लैट दुबई की बुर्जखलीफा बिल्डिंग के 29वें माले पर है । मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड में सिर्फ शिल्पा शेट्टी का फ्लैट बुर्जखलीफा में है । 59 की उम्र में भी मोहनलाल हीरो के रोल प्ले करते हैं । इनकी लोकप्रियता के आगे शाहरुख खान और सलमान खान भी फेल हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें