फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने कराया फोटोशूट, इनकी मां रह चुकी हैं सलमान की हीरोइन

Wed, 17 Feb 2021 03:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपने अलग स्टाइल और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। महेश बाबू ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महेश बाबू अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बखूबी संभालते हैं। अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहने वाले महेश बाबू अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में सितारा के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें सितारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपकी नजरें इनसे नहीं हटेंगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
8 साल की नन्ही सितारा ने फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सितारा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सितारा ने पिंक कलर का फ्रील फ्रॉक पहना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
सितारा के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गईं इन तस्वीरों में वो क्यूट तो लग ही रही हैं साथ ही काफी कॉन्फिडेंट भी लग रही हैं। इन तस्वीरों पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

4 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
बता दें कि सितारा काफी टैलेंटेड हैं। उनका मां नम्रता शिरोडकर आएदिन उनकी डांस वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही सितारा का अपने माता-पिता की तरह स्टार बनने का मन है। 
विज्ञापन

5 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
खैर ये पहली बार नहीं है, जब सितारा ने फोटोशूट कराया हो। इससे पहले भी उनकी प्यारी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फोटोशूट कराया था, जिसमें सितारा पिंक कलर में बेहद क्यूट लग रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
सितारा की खूबसूरत तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। सितारा अपनी मम्मी-पापा दोनों की लाडली हैं और अक्सर उनके साथ वो मस्ती करती हुईं नजर आती है। सितारा की इन तस्वीरों को भी फैंस से खूब प्यार मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram
सितारा ने पिछ्ले साल ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। कुछ ही समय में उनके हजारों फॉलोअर्स भी हो गए हैं। सितारा को अब तक 3 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें