फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ का यह सुपरस्टार भी दिख सकता है 'दबंग 3' में, सलमान खान ने दिया इशारा

Fri, 18 Jan 2019 06:58 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग की काफी जोर-शोर से तैयारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंंग को खत्म कर लिया जाएगा। इस बीच खबर है कि भाईजान फिल्म 'भारत' के बाद अपनी चर्चित फिल्म सीरीज 'दबंग' के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू कर देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman khan - फोटो : file photo
इस बीच लग रहा है कि सलमान खान को अपनी 'दबंग 3' के लिए विलेन भी मिल गया है। हाल ही में सलमान खान ने कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है। 15 जनवरी को सुदीप की अपकमिंग फिल्म पैलवान का टीजर रिलीज हुआ। इसको देखने के बाद सलमान ने सुदीप के काम की तारीफ की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
kiccha sudeep - फोटो : social media
सलमान खान ने किच्चा सुदीप के काम की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा-  ''किच्चा सुदीप, हमने जो शुरू किया था उसे तुम दूसरे लेवल पर लेकर गए हो, ऑल द बेस्ट और पैलवान को बहुत बधाई।'' सलमान खान के इस ट्वीट के बाद से इस तरह की अफवाह है कि किच्चा सुदीप को वह अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में विलेन का किरदार दे सकते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और किच्चा सुदीप काफी समय से साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। 

 

4 of 5
salman khan - फोटो : file photo
गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान फिल्म 'भारत' के बाद किक 2 की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन खबर है कि वह किक 2 की शूटिंग को शुरू ना करने के बजाय 'दबंग 3' की शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से फ्लॉर पर आने से रुकी हुई है। इसलिए उन्होंने 'भारत' के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग को शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dabangg 2 - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि अरबाज खान मूवी को प्रोड्यूसर हैं। खबरों की मानें तो दंबग 3 की शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू होगी। वहीं फिल्म में भारत में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें