'पुष्पा: द राइज', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'आरआरआर' जैसी बेहतरीन साउथ फिल्मों ने हिंदी पट्टी के दर्शकों को इस सिनेमा का दीवाना बना दिया है। अब हर कोई साउथ इंडस्ट्री की तारीफ कर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ी हर अपडेट जानना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की तरह साउथ के कुछ सितारे भी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था।