फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

K-pop artist Sriya: भारत की श्रेया ने रचा इतिहास, मशहूर कोरियन बैंड में शामिल होने वाली पांचवीं सदस्य

Sat, 04 Jun 2022 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
महीनों की मेहनत और कठिन ऑडिशन के बाद भारत की श्रेया लेंका ने आखिर इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय श्रेया दक्षिण कोरिया के मशहूर बैंड 'ब्लैकस्वान' की पांचवी सदस्य बन गईं हैं। इस खास उपलब्धि पर श्रेया ने कहा, 'एक सपना सच हुआ। यह बेहद कीमती है।' बता दें कि श्रेया ने हाल ही में जूम कॉल के जरिए मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने अपनी इस दिलचस्प यात्रा के बारे में कई बातें साझा की हैं। श्रेया को लंबे और कठिन ऑडिशन के बाद इस बैंड में चुना गया है। श्रेया पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर की रहने वाली हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ब्राजील की गैब्रिएला डाल्सिन के साथ बैंड के लिए चुना गया है। इस बैंड की मूल सदस्य- यंगहेउन, फातोउ, जूडी और लीया हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
बदल गई जिंदगी की दिशा
अपनी जीत पर श्रेया ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा सपना इतनी जल्दी सच हो जाएगा। मुझे चुना जाना मेरे लिए बहुत खास पल है, इसने मेरे जीवन की दिशा बदल दी है। एक वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।' लेंका और डाल्सिन को छह महीनों तक चले ऑडिशन के बाद चुना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
बैंड में खाली थी एक जगह
बता दें कि बैंड में नए सदस्य को शामिल किए जाने की घोषणा पिछले साल एक सदस्य हैमी के चले जाने के बाद की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि श्रेया और डाल्सिन दोनों ने ही नहीं सोचा था कि उन्हें एक साथ बैंड में शामिल होने का मौका मिलेगा, क्योंकि बैंड में सिर्फ एक जगह ही खाली थी। जूम कॉल पर मीडिया से हुई बातचीत में श्रेया लेंका ने कहा कि पहले हमें बस यही पता था कि एक जगह ही खाली है, इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। श्रेया का कहना है कि डाल्सिन से मुकाबला वाकई कठिन था, क्योंकि दोनों दोस्त बन गए थे। श्रेया ने कहा, 'हम साथ में रहते हैं, खाना खाते हैं और साथ में प्रैक्टिस करते हैं। वह मेरे परिवार के सदस्य की तरह है। उस वक्त भी सिर्फ हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे।'

4 of 5
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्तों से मिली थी जानकारी
लेंका एक प्रशिक्षित डांसर हैं। उन्हें कुछ साल पहले अपने दोस्तों से के-पॉप की जानकारी मिली थी। लेंका का कहना है कि उन्हें बैंड की गायकी और डांसिंग स्टाइल से तुरंत प्यार हो गया। वर्ष 2020 में जब उन्हें मालूम हुआ कि कोविड-19 महामारी की वजह से ऑनलाइन ऑडिशन चल रहे हैं तो उन्होंने भी ऑडिशन देने का फैसला किया। श्रेया का कहना है, 'यह सपना इतनी जल्दी पूरा होगा और इतने सारे सेलिब्रिटी मेरे बारे में पोस्ट करेंगे, यह कभी नहीं सोचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
पापा ने बढ़ाया हौंसला 
बता दें कि लेंका और डाल्सिन की ट्रेनिंग सिओल में दिसंबर में शुरू हुई थी। के-पॉप सदस्य बनने के लिए हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए काफी लंबी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। इस दौरान श्रेया को कोरियाई भाषा, डांस, गायन, रैपिंग सभी कुछ सीखना था और खुद को हर पहलू से मजबूत करना था। श्रेया का कहना, 'यह सब परिवार के सहयोग की वजह से हो पाया। इस पूरी प्रक्रिया में पापा का सहयोग काफी ज्यादा रहा। वह हमेशा मुझे मेरी गलतियां बताते थे। हमेशा कहते थे, 'खुद पर और अपने सपनों पर यकीन करो। अगर खराब वक्त है तो अच्छा भी जरूर आएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें