फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में आमिर खान संग किया डेब्यू, जिसकी तलाक की खबरों ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों में है नेटवर्थ

Sun, 23 Nov 2025 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya 39th Birthday: अक्किनेनी नागा चैतन्य आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका फिल्मी सफर साबित करता है कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी हर बात।
विज्ञापन
1 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा चैतन्य एक मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं। वे सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। उनके 39वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नाता चैतन्य का जन्म
23 नवंबर 1986 को पैदा हुए नागा चैतन्य ने 2009 में अपनी पहली फिल्म 'जॉश' से डेब्यू किया था। आज नागा अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ तेलुगु बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया है। नागा साउथ एक्टर नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे हैं। नागा चैतन्य अक्किनेनी का पालन-पोषण चेन्नई में हुआ। उन्होंने पद्म शेषाद्रि बाला भवन और एएमएम स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबाद से स्नातक की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन

3 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा चैतन्य का डेब्यू
नागा चैतन्य का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। डेब्यू के बाद 'ये माया चेसावे' ने उन्हें स्टार बना दिया। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें समांथा रूथ प्रभु के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। उसके बाद '100% लव', 'तड़का' और 'मणम' जैसी फिल्मों ने उनकी पहचान बनाई। 'मनम' एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें तीन पीढ़ियों की कहानी को खूबसूरती से दिखाया गया।
 

4 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा चैतन्य का करियर
2015-2017 के बीच 'ओका लैला कोसम', 'सहसम स्वासगा सागिपो' और 'रारंदोइ वेदुका चूधम' जैसी फिल्मों से नागा ने एक्शन और रोमांस दोनों में महारत हासिल की। 2018 में 'महानति' में कैमियो रोल ने भी तारीफ बटोरी। 2019 में 'मजिली' और 'वेंकी मामा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। फिर 2021 की 'लव स्टोरी' ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक दिला दिया। 2023 में 'कस्टडी' और ओटीटी सीरीज 'धूता' ने उनकी एक्टिंग को नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन

5 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
पहली हिंदी फिल्म
नागा चैतन्य की पहली हिंदी फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' है। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ काम किया था। जिसमें उन्होंने 'बाला' का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने उनके फैन बेस को और बढ़ाया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा और शोभिता की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर, 2024 को शादी की थी। उनकी शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक तेलुगु समारोह में हुई थी। नागा और शोभिता की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर वायरल हुए। नागा की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया था।

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सामने आया युवासम्राट नागा चैतन्य का धांसू लुक, महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील
विज्ञापन

7 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा की नेटवर्थ
रईसी के मामले में नागा किसी एक्टर से कम नहीं हैं। कथित तौर पर नागा के पास 154 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह एक फिल्म से 5 से 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। उनकी संपत्ति में हैदराबाद में एक शानदार बंगला और महंगी कारों का कलेक्शन शामिल है। नागा के पास 'फेरारी F430' और 'मर्सिडीज-बेंज G63' जैसी लग्जरी कारें हैं। 

यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शोभिता ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, प्रोटेक्टिव पति के रूप में नजर आए एक्टर
विज्ञापन

8 of 8
नागा चैतन्य - फोटो : X
नागा का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य आखिरी बार फिल्म 'थंडेल' में नजर आए थे। चंदू मोनेति के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में नागा ने एक मछुआरे का रोल किया है। इस फिल्म में नागा के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म नागा के फैंस को बेहद पसंद आई। आज नागा के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने उनकी आगामी फिल्म NC24 का टाइटल और पोस्टर रिलीज किया है। NC24 का टाइटल है - वृषकर्मा। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को सुकुमार ने लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक दंडू कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'द राजा साब' के बाद 'स्पिरिट' में नजर आएंगे प्रभास, मुहूर्त में साथ दिखे संदीप रेड्डी वांगा-तृप्ति और चिरंजीवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें