फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiccha Sudeep Birthday: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक्टिंग की दुनिया में आए किच्चा सुदीप, जानिए और भी कई रोचक बातें

Wed, 02 Sep 2020 08:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके अभिनेता किच्चा सुदीप का आज जन्मदिन है। सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। सुदीप का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। सुदीप मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं। सुदीप, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में बतौर विलेन भी नजर आए थे। फिल्म में उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। चलिए सुदीप के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
kiccha sudeep - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
सुदीप बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
फिल्मों में आने से पहले सुदीप टीवी की दुनिया में मशहूर थे। उन्हें 'प्रेमदा कादम्बरी' सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली। फिर उन्होंने बड़े पर्दे की तरफ रुख किया। बतौर लीड एक्टर सुदीप की पहली फिल्म 'थायवा' थी। जोकि 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने Prathyartha में सपोर्टिंग रोल प्ले किया।

4 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
2001 में सुदीप ने हिट फिल्म 'हुच्चा' में काम किया। इस फिल्म ने उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया। हुच्चा, नंदी और 'स्वाथी मुथ्यम' फिल्म के लिए सुदीप को लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। सुदीप की शादी प्रिया से राधाकृष्णा से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सानवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
2008 में उन्होंने 'फूंक' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्मों रण, फूंक 2 और रक्तचरित्र में भी अभिनय किया है। सुदीप रियलिटी शो 'बिग बॉस' के कन्नड़ संस्करण को होस्ट करते हैं। सुदीप कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें