फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं साउथ की ये मूवीज, लिस्ट में विक्की डोनर से लेकर थ्री इडियट्स तक शामिल

Sat, 06 Feb 2021 05:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन बॉलीवुड फिल्मों का बना साउथ रीमेक - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के फैंस अक्सर ऐसी बातें करते हैं कि बॉलीवुड की तो कई फिल्में साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक है। हालांकि यह बात सच भी है लेकिन कम ही लोग जानते होंगे की साउथ की भी कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक हैं। वैसे तो यह सूची काफी लंबी है लेकिन हम आपको कुछ ऐसी ही चुनिंदा हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक हैं....
विज्ञापन

2 of 6
3 idiots - फोटो : social media
थ्री ईडियट्स- ननबन
थ्री इडियट्स हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। विद्यार्थियों की जिंदगी में पढ़ाई के प्रेशर को जिस बखूबी से फिल्म में दर्शाया गया है, वो उससे पहले कभी नहीं हुआ है। वहीं थ्री ईडियट्स की तमिल रीमेक साल 2012 में ननबन के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय, जीवा, श्रीकांत, इलियाना डिक्रूज और सत्यराज मुख्य किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
tumhari sulu - फोटो : social media
तुम्हारी सुलु- कातरिन मोजी
विद्या बालन, नेहा धूपिया और मानव कौल की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ ही साथ दर्शकों को इसके गाने भी काफी पसंद आए थे। 2018 में इसकी तमिल रीमेक कातरिन मोजी रिलीज हुई थी। रीमेक फिल्म में ज्योतिका और विधार्थ ने लीड रोल निभाया है। 

4 of 6
vicky donor - फोटो : social media
विक्की डोनर- धराला प्रभु
आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में आयुष्मान एक स्पर्म डोनर के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष्मान की को-स्टार यामी गौतम थीं। उसके बाद साल 2020 में विक्की डोनर की तमिल रीमेक धराला प्रभु रिलीज हुई। फिल्म में हरेश कुमार और तान्या होपे ने मुख्य किरदार की भूमिका निभायी है।
विज्ञापन

5 of 6
बैंड बाजा बारात - फोटो : सोशल मीडिया
बैंड बाजा बारात- आहा कल्याणम
रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से रणवीर की खूब फैन फॉलोविंग हो गई थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा रणवीर की हीरोइन बनीं थीं। इसके बाद साल 2014 में बैंड बाजा बारात की तमिल रीमेक फिल्म आहा कल्याडणम आई। फिल्म में वाणी कपूर और नानी ने लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिंक - फोटो : social media
पिंक- नेरकोंडा परवाई
साल 2018 में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी और एंड्रिया स्टारर फिल्म पिंक रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित थी जिसमें कई दमदार डायलॉग्स हैं, जिन्हें लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं। इसके बाद साल 2019 में रिलीज हुई पिंक की तमिल रीमेक नेरकोंडा परवाई बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें