फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Cinema: बॉलीवुड से चार कदम आगे है साउथ इंडस्ट्री, इन फिल्मों में भर-भरकर परोसे गए हैं इंटीमेट सीन

Sat, 28 Jan 2023 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बोल्ड सिनेमा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन अब आम बात हो गए हैं। दर्शकों को लुभाने के लिए तो कभी स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक बोल्डनेस का तड़का लगाया जाता है। कुछ फिल्में तो ऐसी हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर देखा ही नहीं जा सकता। मगर, इंटीमेट दृश्यों की कहानी अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रह गई है। साउथ इंडस्ट्री इससे भी चार कदम आगे निकल चुकी है। साउथ इंडस्ट्री हर माममे में नए प्रयोग कर रही है। ऐसे में बोल्ड सीन के मामले में भी क्यों पीछे रहे? फिर भी कुछ लोगों को लगता है कि साउथ सिनेमा में इंटिमेट सीन नहीं होते, ऐसा नहीं है। हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते...
विज्ञापन

2 of 6
'गुरुदु' - फोटो : सोशल मीडिया
'गुरुदु'
वर्ष 2013 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'गुरुदु' में भूमिका ऋतु कौर और शिवाजी ने लीड रोल अदा किया है। इस फिल्म में बोल्ड सीन की कोई सीमा नहीं है। ऋतु और शिवाजी ने फिल्म में कई बोल्ड सीन दिए हैं। परिवार के साथ तो इस फिल्म को देखने की भूल बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

3 of 6
'चंद्रा' - फोटो : सोशल मीडिया
'चंद्रा'
कन्नड़ और तमिल भाषा में साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म फिल्म 'चंद्रा' भी बोल्ड सीन देने के मामले में बॉलीवुड से कम नहीं है। फिल्म में श्रिया सरन और प्रेम कुमार ने काफी इंटीमेट सीन दिए। जिन्हें अकेले देखना ही सही रहेगा।

4 of 6
'मादा मरुगम' - फोटो : सोशल मीडिया
'मादा मरुगम'
तेलुगू भाषा में 2010 में आई फिल्म 'मादा मरुगम' भी बोल्ड सीन को लेकर खूब सुर्खियों में रही। फिल्म में एक्टर एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन के मामले में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। इस फिल्म को एकांत कोने में ही देखना उपयुक्त रहेगा।
Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार
विज्ञापन

5 of 6
'थापू' - फोटो : सोशल मीडिया
'थापू' 
तमिल सिनेमा की बोल्ड फिल्मों में से एक थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई। रानी चतुर्वेदी ने इस फिल्म में आपकी कल्पना से ज्यादा बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म को 18+ कटेगरी में रखा गया था।
RRR In Japan: 'आरआरआर' को जापान में बड़ी कामयाबी, एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'गंदा हेन्दथी' - फोटो : सोशल मीडिया
'गंदा हेन्दथी'
वर्ष 2006 में आई फिल्म 'गंदा हेन्दथी' तो बोल्ड और इंटीमेट सीन के मामले में सारे रिकॉर्ड ही तोड़ देती है। फिल्म में विशाल हेगड़े और सर्जना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के बोल्ड सीन खूब चर्चा में रहे थे।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने और निक के मैचिंग टैटू का मतलब, प्रपोजल से है कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें