फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट: दीपिका की हमशक्ल हैं अमला पॉल, बोल्डनेस को लेकर रहती हैं सुर्खियों में

Sun, 27 Jun 2021 11:48 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमला पॉल, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
अब तक हम कई बॉलीवुड सितारों की तरह दिखने वाले लोगों को देख चुके हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे सितारे हैं जिनके हमशक्ल और उनके बीच पहचान करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हम शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, सलमान खान, जितेंद्र सहित कई कलाकारों के हमशक्ल देख चुके हैं। अब इसमें एक और कलाकार का नाम शामिल हो गया है जिनकी हमशक्ल को देखकर उनके बीच अंतर करना काफी मुश्किल हो जाएगा। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लाखों दीवाने हैं, लोग इस अभिनेत्री के अभिनय के साथ-साथ उनके साधारण देसी लुक को भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन उनकी हमशक्ल हैं साउथ अभिनेत्री अमला पॉल। अमला पॉल और दीपिका काफी हद तक एक तरह दिखते हैं।

कौन हैं अमला पॉल
अमला पॉल साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म नीलाथमारा से की थी। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने वीरसेकरण, सिंधु समावेली, मीणा, बेजवाड़ा जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्हें उनकी फिल्म मीणा से साउथ सिनेमा में एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। 2009 से लगातार साउथ सिनेमा में सक्रिय ये अभिनेत्री काफी हद तक बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण की तरह दिखती हैं। इन दोनों को साथ में देखकर पहचानना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
अमला पॉल, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
बोल्ड तस्वीरों को लेकर रहती हैं सुर्खियों में

दीपिका की हमशक्ल ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमला पॉल ने जब सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था तो लोगों ने उनके लुक्स की तुलना दीपिका पादुकोण से करना शुरू कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमला पॉल, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दीपिका की तरह दिखना मानती हैं कॉम्पलिमेंट

अक्सर जब दो जाने-माने कलाकारों की तुलना एक दूसरे से की जाती है तो वो बात कुछ सितारो को पसंद नहीं आती। लेकिन अमला पॉल के साथ ऐसा बिलकुल नहीं हैं। दीपिका से मिलती-जुलती शक्ल को वो खुद के लिए कॉम्पलिमेंट मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इस अभिनेत्री को जब ये बताया गया कि उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से की जाती है, तो इस अभिनेत्री ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था, 'ये तो अच्छी बात है अगर मैं दीपिका की तरह लगती हूं।' अमला पॉल ने कहा, दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।

4 of 5
अमला पॉल, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
15 लोगों के सामने दिया था न्यूड सीन

ये अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। साल 2019 में ये अभिनेत्री तब एकदम से सुर्खियों में आई जब उन्होंने अपनी फिल्म 'अदाई' के लिए न्यूड सीन किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक बेटी का किरदार निभाया था जो नशे की हालत में कहीं लापता हो जाती है। अमला ने एक बातचीत में ये खुलासा किया था कि जब वो इस सीन को शूट कर रहीं थी तो उस समय वहां सेट पर लगभग 15 लोग मौजूद थे। इस सीन के बाद उन्हें लगा कि अब उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिलेंगी, जिसके बाद इस अभिनेत्री ने अभिनय क्षेत्र छोड़ने का मन बना लिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमला पॉल, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
कई फिल्मों के लिए जीता अवॉर्ड
 

जिस तरह से दीपिका ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी और उनके कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। उसी तरह ही अमला पॉल का भी एक शानदार फिल्मी सफर रहा है। उन्हें साल 2011 में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस अभिनेत्री को साल 2012 में साउथ फिल्मफेयर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी उन्होंने 13 साल के करियर में कई पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें