सोशल मीडिया पर अक्सर इस बात को लेकर लोगों को शिकायत रहती है कि यहां फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। और कभी-कभी इन्हीं फर्जी खबरों की वजह से विवाद भी हो जाता है। ताजा मामला साउथ इंडियन एक्टर विजय से जुड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Screenshot
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर सोमवार को एक्टर विजय की मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी। ट्विटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड करने लगा। ये सब देखकर विजय के फैंस सदमे में आ गए।
विज्ञापन
3 of 5
Vijay
- फोटो : Social Media
जैसी ही विजय के फैंस को पता चला कि ये फर्जी खबर है, वो भड़क गए। इसके बाद फैंस ने हेटर्स के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा। विजय के निधन की खबर का खडंन करते हुए एक फैन ने लिखा कि एक्टर बिलकुल सही हैं और फिट हैं।
4 of 5
Vijay
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक #RIPactorVIJAY के हैशटैग से अबतक 50 हजार से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इस बात को लेकर विजय के चाहने वाले परेशान हो गए और हैशटैग को बंद करने की अपील की।
विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट स्टार में से एक हैं। वह अपनी अगली फिल्म बिजिल में फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। इसमें एक्टर को लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।