Sanam Shetty
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार सनम शेट्टी ने तर्षण से पिछले साल जून में सगाई की थी। ये दोनों जुलाई में शादी करने वाले थे। सनम शेट्टी ने पुलिस में शिकायत करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह तर्षण के माता-पिता से मिलने श्रीलंका भी गयी थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। सनम ने तर्षण को मीडिया के सामने आने को भी बोला जो लंबे समय से ऐसा करने से बच रहे हैं।