फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actresses: साउथ में खूब दिखा इन अभिनेत्रियों का जलवा, हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म ही रही फ्लॉप

Wed, 08 Jan 2025 08:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Actresses: साउथ फिल्म इंडस्ट्री कई अभिनेत्रियां हिंदी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ही फ्लॉप हो गई। 
विज्ञापन
1 of 6
साउथ एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
पैन-इंडिया स्तर पर लोकप्रियता हासिल करना आसान काम नहीं होता। कई सितारे क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री से निकल पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसा करने में नाकाम रहे। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साउथ में काफी ज्यादा सफलता मिली, लेकिन हिंदी फिल्मों में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।
यह भी पढ़ें-  Kareena Kapoor: गुस्से से तमतमा उठीं करीना कपूर, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया कुछ ऐसा व्यवहार?
विज्ञापन

2 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश ने हाल ही में फिल्म 'बेबी जॉन' से अपने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, कलीस के निर्देशन में बनी उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। 
यह भी पढ़ें- Ananya Panday: इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना चाहती थीं अनन्या, फिर क्यों हाथ से छूटी फिल्म?
विज्ञापन

3 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में काफी ज्यादा सफलता हासिल की थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ 'मोहनजोदारो' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म अशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

4 of 6
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मालविका मोहनन
दक्षिण सिनेमा में मालविका मोहनन ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने पिछले साल सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'युद्ध्रा' के जरिए पैन-इंडिया फिल्मों में कदम रखा। हालांकि, यह एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। मालविका हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच अपना प्रभाव छोड़ने में भी नाकाम रही।
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने 'किरिक पार्टी' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू भी फीका रहा था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबाय' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @ trishakrishnan
तृषा कृष्णन
'खट्टा मीठा' साल 1988 की मलयालम फिल्म 'वेल्लनाकालुदे नाडु' का रीमेक था, जिसमें मोहनलाल ने अभिनय किया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'खट्टा मीठा' फिल्म में अक्षय कुमार और तृषा कृष्णन थे। हालांकि, 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें