साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। विजयलक्ष्मी पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं।