प्रणिता सुभाष
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
प्रणिता सुभाष साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में कई हिट फिल्में दी हैं। 'हेलो गुरू प्रेमा कोसामे' 'मास लीडर' 'पोकरी' उनकी प्रमुख हिट फिल्में हैं। साउथ के अलावा एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हंगामा 2' और 'अजय देवगन' की फिल्म 'भुज' में वह लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखी थीं।